PM Modi Visit US: पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, न्यूयॉर्क में जहां रुकेंगे वहां सुरक्षा कड़ी, जानें पूरा शेड्यूल
PM Modi Visit US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के लिए मंगलवार सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का दौरा 21 जून से शुरू होगा, जो 24 जून को चलेगा। इस दौरान पीएम मोदी यूएस कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे। वहीं न्यूयॉर्क में पीएम मोदी जहां रुकेंगे, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पीएम मोदी के न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले उनके ठहरने की जगह के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों के अनुसार पीएम रात को वाशिंगटन के एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर उतरेंगे। जहां भारतीय अमेरिकी का एक समूह उनका स्वागत करेगा।

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमंत्रण पर अमेरिका गए हैं। जहां वो दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। बता दें कि ऐसा करने वाले नरेंद्र मोदी भारतीय पीएम होंगे।
न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी लगभग 24 लोगों से मिलेंगे, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। उनसे मिलने वालों की गेस्ट लिस्ट में टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क के अलावा एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू (फाल्गुनी शाह), पॉल रोमर, निकोलस नसीम तालेब, रे डेलियो, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन डैनियल रसेल, एलब्रिज शामिल हैं।
जानें पूरा शेड्यूल
21 जून
पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को लीड करेंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन की ओर आयोजित डिनर में हिस्सा लेंगे।
22 जून
इसके अगले दिन पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत कार्यक्रम है। वहीं दोनों देश के नेताओं के बीच उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। फिर पीएम मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज होगा।
23 जून
अगले दिन यानी 23 जून को पीएम मोदी अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ दोपहर के भोजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं व्यापार साझेदारी और अवसरों पर चर्चा करने के लिए प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक होगी। शाम को पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों से संवाद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications