PM US Visit के दौरान दिग्गज धनकुबेरों से मिले, व्हाइट हाउस में CEO-चेयरमैन सरीखे लोगों का जमघट, Photos

PM Modi US visit: अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जब राष्ट्रपति बाइडेन की मेजबानी में व्हाइट हाउस पहुंचे तो उनके साथ-साथ औद्योगिक दिग्गजों का भी जमावड़ा देखने को मिला।

व्हाइट हाउस में धनकुबेरों का जमघट

वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन से मुलाकात कर रहे थे, तो इसी परिसर में अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ और उद्योग घरानों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इनसे भी मुलाकात की।

PM Modi US visit

अमेरिकी सरजमीं पर भारतीय मूल के लोगों का जलवा

भारतीय मूल के जिन लोगों से पीएम मोदी मिले, उनमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स प्रमुख हैं।

अंबानी-महिंद्रा जैसे दिग्गज भी मौजूद रहे

इसके अलावा प्रधानमंत्री महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी, ज़ेरोधा और ट्रू बीकन के सह-संस्थापक निखिल कामथ समेत कई अन्य दिग्गजों से भी मिले।

नागरिकों को वास्तविक अवसर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है क्योंकि साझेदारी जलवायु परिवर्तन से निपटने, महामारी को रोकने और नागरिकों को वास्तविक अवसर देने के बारे में है।

अमेरिका और भारत के शीर्ष सीईओ के साथ 'हाई-टेक हैंडशेक' कार्यक्रम में बाइडेन ने कहा कि प्रौद्योगिकी सहयोग साझेदारी को परिभाषित करेगा। उन्होंने कहा, हमारी साझेदारी अगली सफलता या अगले सौदे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। ब्रह्मांड की खोज और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने पर जोर दिया जाएगा।

Recommended Video

    PM US Visit के दौरान दिग्गज धनकुबेरों से मिले, व्हाइट हाउस में CEO-चेयरमैन सरीखे लोगों का जमघट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि प्रतिभा और प्रौद्योगिकी का एक साथ आना उज्जवल भविष्य की गारंटी देता है। जिन विदेशी धनकुबेरों सो पीएम ने मुलाका की उनमें3rdiTech की सह-संस्थापक वृंदा कपूर भी शामिल हैं।

    हाई-टेक हैंडशेक में शामिल लोगों में अमेरिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। रेवती अद्वैथी, सीईओ, फ्लेक्स; सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई; मार्क डगलस, अध्यक्ष और सीईओ, एफएमसी कॉर्पोरेशन भी मीटिंग में मौजूद रहे।

    इनके अलावा लिसा सु, सीईओ, एएमडी; विल मार्शल, सीईओ, प्लैनेट लैब्स; हेमंत तनेजा, सीईओ और प्रबंध निदेशक, जनरल कैटलिस्ट और थॉमस टुल्ल, संस्थापक, टुल्को एलएलसी भी प्रधानमंत्री के सामने बैठक में मौजूद रहे

    PM का मिस्र का दौरा ऐतिहासिक

    अमेरिका दौरे के बाद प्रधानमंत्री मिस्र जाएंगे। इस दौरे को बेहद ऐतिहासिक मानने का एक कारण मिस्र की ऐतिहासिक जगहे हैं। 1000 साल पुरानी मस्जिद के दौरे के अलावा दाउदी वोहरा कम्युनिटी के मुस्लिम लोगों से पीएम की मुलाकात तय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+