PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी का यूक्रेन- पोलैंड दौरा, जेलेंस्की से भी होगी बात, दुनिया की रहेगी नजर

PM Modi Ukraine Visit: रूस- यूक्रेन और इजरायल हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर दुनिया के कई देश चिंतित हैं। इस बीच लगातार वैश्विक स्तर पर वार्ता और सीजफायर के प्रयास के जारी है। गाजा में शांति की बहाली के प्रयास के बीच इजरायली सेना के हमले कुछ अलग ही संदेश दे रहे हैं। इस बीच भारत ने वैश्विक स्थितरता लाने के अपने प्रयासों में कोई कटौती नहीं की है। रूस के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के साथ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और देश में शांति और स्थितरता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर जा रहे हैं। मोदी के पोलैंड का दौरा करने की भी उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, पीए मोदी का ये दौरा पोलैंड के मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश भागीदार होने के लिहाज से भी अहम है।

PM Modi Ukraine Poland visit

भारत ने मॉस्को के साथ व्यापार जारी रखते हुए बातचीत और कूटनीति का रुख बनाए रखते हुए, पश्चिमी देशों और रूस दोनों के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। ऐसे में पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा अहम माना जा रहा है।

पीएम के यूक्रेन दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का दौरा करेंगे। रूस के साथ संघर्ष के बाद और मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लगभग एक महीने बाद युद्धग्रस्त देश में यह मोदी की पहली यात्रा होगी। हालांकि एमईए ने अभी पीएम के दौरे के कार्यक्रम के ब्यौरा अब तक नहीं घोषित नहीं किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी किया बयान

वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया, "23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान विशेष रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। यह भी उम्मीद है कि यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होंगे।"

भारत ने दी थी स्वतंत्र स्टेट की मान्यता
बता दें कि सोवियत संघ के पतन के बाद 26 दिसंबर 1991 को भारत द्वारा यूक्रेन को एक संप्रभु स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी। 17 जनवरी 1992 - यूक्रेन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना पर प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे। 7 मई, 1992 - कीव में भारतीय दूतावास स्थापित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+