UNGA के एतिहासिक सम्‍मेलन की 2 बहस में हिस्‍सा लेंगे पीएम मोदी

न्‍यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर से शुरू हो रहे यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (यूएनजीए) की दो बहस में हिस्‍सा लेंगे। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि जहां पीएम मोदी दो बहस सत्र में शामिल होंगे तो वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इस बार नदारद रहने वाले हैं। यूएनजीए का यह सत्र इसलिए भी अहम है क्‍योंकि इस वर्ष यूएन की 75वीं वर्षगांठ है और ऐसे मौके पर आयोजित होगा जब पूरी दुनिया चीन से निकले कोरोना वायरस से जूझ रही है।

modi-unga.jpg

इस वर्ष UN की 75वीं वर्षगांठ

टीएस त्रि‍मूर्ति की तरफ से बताया गया, 'इस बार, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का सत्र एतिहासिक होगा और एक नहीं कई वजहों से यह एतिहासिक है। जहां तक भारत की बात है तो पीएम मोदी दो शीर्ष स्‍तर की बहस में हिस्‍सा लेंगे जोकि सोमवार से शुरू होगा।' उन्‍होंने बताया कि पहली बहस जिसमें पीएम मोदी भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे वह आम बहस होगा और यहां पर वह राष्‍ट्रीय बयान जारी करेंगे। जबकि दूसरा कार्यक्राम एक शीर्ष-स्‍तर की प्‍लानरी मीटिंग है और इसे यूएन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जाएगा। त्रिमूर्ति के मुताबिक उनका संबोधन निश्चित तौर पर यूएनजीए में भारत की हिस्‍सेदारी का मुख्‍य हिस्‍सा होगा। टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि 30 सितंबर को बायोडाइवर्सिटी सम्‍मेलन का आयोजन होगा जिसकी थीम है, 'सतत विकास के लिए बायोडाइवर्सिटी पर तुरंत कार्रवाई।' यह यूएन पर पहला सम्‍मेलन है जो जैविक विविधता यानी बायो डाइवर्सिटी पर आयोजित होगा। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हिस्‍सा लेंगे। एक अक्‍टूबर को महिलाओं पर पहले विश्‍व सम्‍मेलन की 25वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर एक अहम कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कार्रवाई के लिए बीजिंग प्‍लेटफॉर्म को अपनाया जाएगा जिसे महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे विस्‍तृत प्‍लान माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+