PM Modi UAE Visit: 'ऐसा लगता है अपने ही घर में आया हूं...', UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE पहुंच हैं। पीएम मोदी का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की। UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मोदी को गले लगाया।
यहां वे दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। वह अबू धाबी में बुधवार को भव्य हिंदू मंदिर का स्वागत करेंगे। इससे पहले वे आज 'अहलन मोदी' (हेलो मोदी) कार्यक्रम में UAE में रह रहे भारतीय समुदाय के करीब 65 हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद ये PM मोदी का 7वां UAE दौरा है। वे PM के तौर पर पहली बार अगस्त 2015 में UAE गए थे। पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा कि मैं गर्मजोशी से किए गए इस स्वागत का आभारी हूं। जब भी मैं यहां आपसे मिलने आता हूं, मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं। हम बीते 7 महीनों में 5 बार मिल चुके हैं। इससे हमारे करीबी संबधों का पता चलता है।
PM मोदी ने यूएई राष्ट्रपति से कहा कि मैं आपका आभारी हूं कि आप समय निकालकर मेरा निमंत्रण स्वीकार कर मेरे होम स्टेट आए। वाइब्रेंट गुजरात समिट को नई ऊंचाई दी इससे उसका गौरव बढ़ा। उन्होंने कहा कि UAE में BAPS का मंदिर उनके सहयोग के बिना नहीं बन सकता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के दौरान कहा, ''आज हम जिस द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, वह सभी जी-20 देशों के लिए बड़ी खबर बनने जा रही है और इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होंगी।''
पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI रूपे कार्ड सेवा की शुरुआत की। मोदी ने नाहयान के साथ रुपे और UPI से पेमेंट भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर भारत और UAE के बीच पोर्ट्स, फिनटैक और कई सेक्टर्स में अहम समझौते होंगे। मोदी और अल नाहयान की द्विपक्षीय चर्चा के बाद दोनों देशों में MOUs एक्सचेंज हुए।
• भारत ने UAE के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते दोनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
• इलेक्ट्रिक इंटरकनेक्शन और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
• भारत और UAE ने इंडिया-मिडिल ईस्ट इकॉनमिक कॉरिडोर पर एक इंटर गवर्नमेंटल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।
• डिजिटल इंफ्रास्टकचर प्रोजेक्ट में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
• हेरिटेज और म्यूजियम के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।
• इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म - UPI (भारत) और AANI (UAE) को आपस में लिंक करने पर समझौता।












Click it and Unblock the Notifications