PM मोदी और UN महासचिव की चर्चा, कांगो में भारतीय जवानों पर हमले के मामले में कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली, 30 जुलाई। कांगो में 2 भारतीय जवानों की शहादत के बाद भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से त्वरित एक्शन की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UNSG) एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से इस संबंध में तेजी से जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा की भारतीय जवानों पर हमले के मामले में अपराधियों पर न्यायिक दंड प्रक्रिया को अपनाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
बता दें कि कांगो के उत्तरी किवु में 26 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर हमला हुआ था। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई थी। शहीद हुए जवानों में हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह व सांवाला राम विश्नोई शामिल थे। जबकि मोरक्को में एक शांति सैनिक की मौत हो गई थी।
शुक्रवार को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UNSG) एंटोनियो गुटेरेस के साथ चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और भारतीय जवानों पर हमले को लेकर त्वरित कर्रवाई का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications