नेपाल में खून-खराबा, परेशान भारत
नई दिल्ली(ब्यूरो) नेपाल में हुए खून-खराबे से भारत चिंतित है। नेपाल में 37 पुलिसकर्मियों को जिंदा जला दिया है। मधेशी आंदोलनकारियों ने गउरा शहर पर कब्जा कर लिया है। पश्चिमी नेपाल में पिछले 10 दिनों से लगातार मधेशी नए संविधान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
नेपाल के सूरते-हाल से परेशान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने ने नेपाल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों और नेपाल की जनता के प्रति संवेदना प्रकट की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता पर चिंता व्यक्त करते हुये की कहा कि यह हाल ही में नेपाल में आये भूकम्पज की त्रासदी और बढ़ा देगी।
प्रधानमंत्री ने कानून और व्येवस्थाक बनाये रखने के लिये संयम बरतने का आग्रह किया। उन्होंदने सरकार, सभी राजनीतिक दलों और नेपाल की जनता से हिंसा छोड़कर सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की।
बता दें कि नए संविधान के तहत नेपाल को 7 सूबों में बांटा जाएगा। खबर मिली है कि प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी समेत बहुत से पुलिसकर्मियों को जला दिया। उन्होंने नेपाल में शांति प्रक्रिया और संविधान निर्माण में एतिहासिक प्रगति की सराहना की।
उन्होंने फिर संदेश दिया कि नेपाल के राजनेताओं को सभी मसले प्रत्येक राजनीतिक दलों के बीच बातचीत कर और जनता सहित व्यापक संभव विचार-विमर्श की प्रक्रिया के जरिए हल करने चाहिए, ताकि समाज के सभी वर्गों के बीच विश्वास और भरोसे का वातावरण मजबूत बन सके।
इस समाधान में विविधतापूर्ण समाज के सभी नागरिकों के आशाओं को शामिल करने की भावना प्रतिबिंबित हो और नेपाल एकजुट, शांत, स्थिर और समृद्ध बने।













Click it and Unblock the Notifications