PM Modi Sri lanka visit: प्रधानमंत्री मोदी ने महो-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
PM Modi Sri lanka visit: भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सहयोग को एक नई ऊँचाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुराधापुरा दिसानायके ने महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
यह परियोजना भारत सरकार के सहयोग से पूरी की गई है। यह रेलवे प्रोजेक्ट श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो सो जोड़ने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में भारत ने श्रीलंका को तकनीकी और आर्थिक सहायता मुहैया कराई है।

बता दें कि पीएम मोदी 4 अप्रैल को श्रीलंका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए थे उसके बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें विदा किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने रक्षा, ऊर्जा, आर्थिक और कुटनीतिक संबंधित कई अहम मुद्दे पर चर्चा की और कई अहम समझौते भी किए हैं।
PM Modi Sri lanka visit: महो-अनुराधापुरा रेलवे प्रोजेक्ट की शुरूआत
भारत सरकार द्वारा समर्थित ये परियोजनाएं दोनों देशों के बीच गहरे होते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों की प्रतीक हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यह पहल श्रीलंका की रेल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट को पीएम ने दोस्ती का नाम दिया और 'एक्स' पर लिखा, "संपर्क बढ़ाना और दोस्ती बढ़ाना! अनुराधापुरा में, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया। सिग्नलिंग परियोजना, जिसमें माहो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक उन्नत सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली की स्थापना शामिल है, का भी शुभारंभ किया गया। भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने श्रीलंका दौरे के तहत पवित्र जय श्री महा बोधि मंदिर का भी दर्शन किया। उन्होंने इस अनुभव को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "अपने मित्र राष्ट्रपति अनुराधापुरा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा में।"
PM Modi Sri lanka visit: हेरिटेज प्रॉपर्टी है अनुराधापुरा
अनुराधापुरा एक बौद्ध तीर्थ शहर और वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी है और थेरवाद बौद्ध धर्म की जन्मस्थली भी है जो कंबोडिया, म्यांमार सहित श्रीलंका में प्रमुख धर्म है। बौद्ध धर्म का यह रुप भारत, चीन, नेपाल और वियतनाम में भी मान्य है। अनुराधापुरा श्रीलंका की राजधानी भी रहा है। इस शहर को 1980 के दशक में यूनेस्को ने इसे संरक्षित किया है और एक हेरिटेज सिटी के रुप में विकसित करने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications