पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को वार्ता हुई। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोन पर वार्ता के दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों को शामिल किया गया। यूएस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक सप्ताह बाद पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ये वार्ता कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
यूएस के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप की यह पीएम मोदी से साथ पहली बातचीत है। डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बता दें कि तीन महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर शानदार जीत हासिल की थी।

वाशिंगटन में उनकी शपथ ग्रहण के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दुनिभर के देशों की हस्तियों को आमंत्रित किया गया गया। इसमें भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी के अलावा गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई समेत कई भारतीय दिग्गज ट्रंप की गेस्ट लिस्ट में शामिल थे,जिन्हें यूएस राष्ट्रपति के इनॉग्रेशन सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया गया था।
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की ताजा बातचीत से यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका में नई सरकार के गठन के बाद भारत के साथ संवाद लगातार जारी है। यह स्थिति भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बल देती है। इससे पहले, राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रंप और पीएम मोदी के बीच 6 नवंबर 2024 को पहली वार्ता हुई थी।
चीन पर ट्रंप का कड़ा प्रहार
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। अमेरिका-चीन के रिश्ते पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम केवल निष्पक्षता के साथ समान अवसर चाहते हैं। चीन के साथ हमारा भारी घाटा चल रहा है। यह सिर्फ एक अनुचित संबंध है, हमें इसे बिल्कुल निष्पक्ष बनाना होगा। फिलहाल, इस तरह के संबंध उचित नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications