PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से की बात, इजराइल-हमास युद्ध को लेकर क्या चर्चा हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से टेलीफोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में पैदा हुए मुश्किल हालात और इसराइल-हमास संघर्ष को लेकर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी घटनाओं, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति को दोहराया।

राष्ट्रपति रायसी ने स्थिति का अपना आकलन साझा किया। दोनों नेताओं ने तनाव को रोकने, निरंतर मानवीय सहायता सुनिश्चित करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, "आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की जान का नुकसान गंभीर चिंता का विषय है। तनाव बढ़ने से रोकना, लगातार मानवीय सहायता सुनिश्चित करना और शांति-स्थिरता को जल्द बहाल करना बेहद जरूरी है।"
बातचीत के दौरान नेताओं ने बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की और सकारात्मक मूल्यांकन किया। पीएम मोदी ने चाबहार बंदरगाह समेत द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भी ईरान का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications