पीएम मोदी ने फोन पर की इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात, कहा- मिडिल ईस्ट में जल्द शांति चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल और हमास जंग को लेकर इजराइली पीएम नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

मोदी ने नेतन्याहू से कहा कि भारत मिडिली ईस्ट में जल्द शांति चाहता है। दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पहले भारत ने सीजफायर के पक्ष में वोट किया था। ये एक लिहाज से इजराइल के खिलाफ माना गया था। इजराइल सीजफायर के पक्ष में नहीं है।

pm-modi-talk-to-israel-pm-netanyahu

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि इजराइली पीएम नेतन्याहू से इजराइल और हमास जंग पर बातचीत हुई। इस दौरान भारत ने क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली को लेकर अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही जंग से प्रभावित लोगों की मानवीय मदद की बात भी की।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच समुद्र में सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "बातचीत में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के पक्ष में भारत के रुख को दोहराया गया। साथ ही क्षेत्र में प्रभावितों के लिए मानवीय सहायता जारी रखने पर जोर दिया।"

बता दें कि गाजा पर लगातार हमले को लेकर इजराइल को वैश्विक स्तर पर बहुत दबाव का सामना करना पड़ रहा है। बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अधिकतर देश इजराइल का समर्थन करते हैं मगर गाजा में लगातार बमबारी के बाद वह अपना समर्थन खोता जा रहा है।

हालांकि, इस बीच नेतन्याहू ने गाजा में स्थाई सीजफायर की मांग को खारिज कर दिया और हमास के खात्मे की प्रतिबद्धता दोहराई। इजराइल और हमास युद्ध में अब तक लगभग 20 हजार लोगों की मौत हो गई है। हमास ने बड़े पैमाने पर लोगों को बंधक भी बना रखा है, जिन्हें सीजफायर के तहत वह धीरे-धीरे रिहा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+