पीएम मोदी का 'मित्र' शिंजो आबे की याद में भावुक ट्वीट, 'वह लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे'
राजकीय अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकासा पैलेस में आबे की पत्नी अकी आबे के साथ एक निजी मुलाकात की।
टोक्यो, 27 सितंबर :आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (PM Abe state funeral) कर दिया गया। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री समेत विश्व के 100 से अधिक शीर्ष नेता आबे की अंतिम विदाई में मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी काफी भावुक नजर आए क्योंकि उनकी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे से काफी गहरी मित्रता थी। जब पीएम मोदी ने उनकी हत्या की खबर सुनी तो वे काफी दुखी हो गए थे। उनके एक-एक शब्द दर्द से भरे थे, जिन्हें दुनिया ने महसूस किया। मोदी हमेशा आबे को 'प्रिय मित्र' कहकर संबोधित करते थे। दोनों जब भी मिलते थे तो गर्मजोशी साफ देखने को मिलती थी। आज वे अपने मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए तो जो दर्द उन्होंने बयां किया उसे शायद आप भी महसूस कर पाएंगे।

पीएम मोदी को अपने मित्र आबे के जाने का दर्द
पीएम मोदी टोक्यो में शिंजो आबे की अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने अपने मित्र को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वे बड़े भावुक हो गए। पीएम मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट किया, 'जब मैं इस साल की शुरुआत में टोक्यो में था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार जैसे गंभीर कार्यक्रम के लिए वापस आऊंगा। वह एक महान नेता, एक असाधारण व्यक्ति और भारत-जापान दोस्ती में विश्वास करने वाले व्यक्ति थे। वह लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।'
पीएम मोदी बोले, शिंजो हमसे लोगों के दिलों में रहेंगे
पीएम मोदी सोमवार अपने मित्र को अंतिम विदाई देने के लिए नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुए थे। वह आज अपने दोस्त आबे को सम्मान देते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। वे जब सभी नेताओं के साथ आबे के अंतिम संस्कार में मौजूद थे तो वे काफी दुखी लग रहे थे। उनके चेहरे से अपने प्रिय मित्र के लिए दर्द साफ झलक रहा था।

पीएम ने आबे की पत्नी से मुलाकात की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि, राजकीय अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकासा पैलेस में आबे की पत्नी अकी आबे के साथ एक निजी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आबे के साथ अपनी प्यारी यादों को याद किया और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की। जब आबे अपनी पत्नी के साथ 2017 में भारत आए थे,उसकी एक तस्वीर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर साझा किया है।

आबे को 8 जुलाई को हमलावर ने गोली मारी थी
जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे की आठ जुलाई को चुनावी रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खबर के मुताबिक, शिंजो आबे अंतिम संस्कार कार्यक्रम को देखते हुए जापान ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 18 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही थी बता दें कि, सुरक्षा में हुई भारी चूक के कारण ही पूर्व पीएम शिंजों आबे को हमलावर ने करीब से गोली मार दी थी। जिसके कारण आबे की मौत हो गई थी।

पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की
बता दें कि, पीएम मोदी ने दौरे के क्रम में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता भी की थी। पीएम मोदी ने कहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications