Man Ki Baat: विदेशी भी हुए PM मोदी के 'मन की बात' के मुरीद, न्यूजीलैंड में 100 साल की महिला ने दिया आशीर्वाद
अध्ययनों से पता चला है, कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार 'मन की बात' कार्यक्रम को सुन चुके हैं, जिसमें पीएम मोदी लोगों से सीधे बात करते हैं।

Man Ki Baat@100: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सौंवा एपिसोड किया है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा की जा रही है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनने के लिए लोग उत्साह में दिखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लाखों लोगों ने सुना है, जिससे इस कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का पता चलता है।
मोदी के मासिक रेडियो संबोधन का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया है, और उस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में दोपहर 1:30 बजे सुबह का वक्त था और उस वक्त भी कई लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना है।
कई देशों में मन की बात कार्यक्रम
वहीं, 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, कि "...मुझे लगता है, कि एपिसोड की सबसे खास बात ये थी, कि लोगों ने अपने घर पर अकेले इस कार्यक्रम को सुनने के बजाए, इसे समूह बनाकर सुना है"।
लंदन में भारतीय दूतावास में 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था।
'मन की बात' कार्यक्रम सुनने वाली गायिका रागेश्वरी कहती हैं, कि "मुझे लगता है कि यह शानदार था। सुबह 4 बजे उठना, तैयार होना और यहां आना, काफी फायदेमंद साबित हुआ है... मुझे लगता है, कि यह कार्यक्रम ना सिर्फ देश के लोगों को एक साथ लाता है, बल्कि ये कार्यक्रम युवाओं को भी प्रेरित करता है ...।"
वहीं, पेरिस में स्थित भारतीय दूतावास ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें लोगों को मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए देखा जा सकता है।
वहीं, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पीएम मोदी की मन की सुनने पहुंची 100 साल की महिला रामबेन ने प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया। वो भारतीय प्रवासी के अन्य सदस्यों के साथ ऑकलैंड में मन की बात के 100वें एपिसोड को सुन रहीं थीं।
'मन की बात' में पीएम मोदी ने क्या कहा?
रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि अक्टूबर 2014 में विजयादशमी के दिन शुरू हुई 'मन की बात' 'लोगों के लिए अच्छाई और सकारात्मकता का अनूठा त्योहार' बन गई है।
पीएम ने कहा, कि मन की बात एक ऐसा पर्व बन गया है, जिसका सभी को हर महीने बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने आगे कहा, कि "3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी पर्व के दिन हम सबने मिलकर मन की बात की यात्रा शुरू की थी। विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। मन की बात देशवासियों के लिए अच्छाई और सकारात्मकता का अनूठा पर्व भी बन गया है। एक ऐसा त्योहार जो हर महीने आता है, जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हम सकारात्मकता का जश्न मनाते हैं"।












Click it and Unblock the Notifications