पीएम मोदी ने कहा IT का मतलब इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल टेररिज्म नहीं
काबुल। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सदन के ज्वाइंट सेशन को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी की यह पहली अफगान यात्रा है और यात्रा काफी अहम भी हो जाती है क्योंकि इस समय अफगानिस्तान तालिबान और आईएसआईएस जैसे संगठनों से जूझ रहा है।
युद्ध की पीड़ा झेलने वाले अफगानिस्तान को भारत की ओर से संसद की नई बिल्डिंग एक गिफ्ट के तौर पर है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अफगानिस्तान के हर युवा को यह बताना होगा कि भविष्य आईटी यानी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का है न कि इंटरनेशनल टेररिज्म का।
क्या कहा पीएम मोदी ने संसद में
- अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर इस बिल्डिंग का उद्घाटन करते समय काफी खुशी का अनुभव।
- पूर्व पीएम वाजपेई और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने मिलकर इस सपने को संजोया था।
- अफगानिस्तान में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। बुलेट को बैलेट से हराना होगा।
- रूमी के शब्दों के साथ शुरुआत शब्दों को ऊंचाई दें, आवाज को नहीं, क्योंकि फूल बारिश में पैदा होते हैं, तूफान में नहीं।
- भारत मेडिकल, सेटेलाइट, सुरक्षा क्षेत्र और युवाओं को ट्रेनिंग देता रहेगा।
- यहां के लोगों ने भारतीयों की रक्षा के लिए जान दी है।
- भारत और अफगानिस्तान कभी एक दूसरे खिलाफ नहीं हुए।
- भारत मजबूत अफगानिस्तान के लिए काम करता रहेगा। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे।
- नए अफगानिस्तान के निर्माण में सबको सहयोग करना होगा।
- विकास के लिए सीमापार आतंक को रोकना होगा।
- राष्ट्रपति अब्दुल घनी और एग्जिक्यूटिव अब्दुला अब्दुला की तारीफ।
- भारत और अफगानिस्तान बहुत पुराने साथी।
- हिंदुकुश और खैबर पास दोनों देशों के इतिहास का हिस्सा।
- अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं।
- सिक्योरिटी फोर्सेज के शहीदों के बच्चों के लिए 500 छात्रवृत्ति।

मोदी ने किया शुक्रिया अदा
अफगानिस्तानी संसद में अटल ब्लॉक भी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज से अच्छा दिन इस संसद के उद्घाटन के लिए हो नहीं सकता था, क्योंकि आज उन अटल जी का जन्मदिन है, जिन्होंने आपके पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ मिलकर इस संसद का सपना देखने की शुरुआत की थी।

दिलकुशा पैलेस में हुआ नाश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की अगुवाई में यहां शुक्रवार को भारत व अफगानिस्तान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, 'भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती को और गहरा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने दिलकुशा पैलेस में नाश्ते पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की अगुवाई की।'

राष्ट्रपति भवन 'अर्ज' में हुआ स्वागत
मोदी शुक्रवार सुबह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन 'अर्ज' पहुंचे, जहां राष्ट्रपति गनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने उसके बाद द्विपक्षीय वार्ता के लिए राष्ट्रपति के कार्यालय दिलकुशा पैलेस का रुख किया।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति घनी की मुलाकात
स्वरूप ने सुबह में ट्विटर पर दोनों नेताओं की तस्वीरें पोस्ट की थी और लिखा,'दिल्ली को काबुल के करीब ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एकांतिक भेंट शुरू हुई।'

रूस दौरे लौटे पीएम मोदी
मोदी ने यहां भारतीय सहयोग से बनी अफगानिस्तान की संसद की नई इमारत का उद्घाटन भी किया। मोदी 23 दिसंबर को अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हुए थे, जहां उन्होंने 16वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत की और इस वक्त अफगानिस्तान में हैं।

भारत ने की है मदद
पीएम नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में भारत के सहयोग से तैयार नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी मौजदू थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह इमारत दोनों देशों के बीच दोस्ती का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने की अफगान के लोगों की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा अफगानिस्तान के लोगों ने वोट, चर्चा के जरिए अपने भविष्य को आकार देने का साहस दिखाया और हथियार व हिंसा न करने का संकल्प लिया।मोदी ने कहा कि वह अफगानिस्तान की उपलब्धियों व उनकी दोस्ती का आभार जताने के लिए भारत में मौजूद इस देश के 1.25 अरब दोस्तों की ओर से खड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications