भारत आ रहा है रूस का सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम S-400

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के उप-प्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने कहा है कि रूस, भारत को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम की सप्‍लाई करने की तैयारी कर चुका है। यह ऐलान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन की मुलाकात के बाद हुआ है। 39,000 करोड़ रुपए की लागत के साथ भारत ने रूस से एस-400 एयर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम खरीदने की डील की थी।

सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम

सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम

यह मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल सिस्‍टम माना जाता है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव में इस खरीद को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वर्ष 2015 में खबरें आई थीं कि जब टर्की ने रूस के फाइटर जेट को मार गिराया था तो रूस ने सीरिया बॉर्डर पर अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल एस-400 को तैनात करने का ऐलान किया था। इस मिसाइल को ट्रिम्‍फ के नाम से भी जानते हैं।

 400 किमी से आने वाला टारगेट स्‍वाहा

400 किमी से आने वाला टारगेट स्‍वाहा

यह मिसाइल सिस्‍टम 400 किमी की दूरी से आने वाले किसी भी टारगेट को यह सिस्‍टम पल भर में चित्‍त कर सकता है। आपको बता दें कि दिल्‍ली से लाहौर की दूरी 400 किलोमीटर से कुछ ही ज्‍यादा यानी 412 किलोमीटर है। इस सिस्‍टम के बाद भारत, चीन या पाकिस्तान की ओर से किसी मिसाइल हमले की स्थिति में मुंहतोड़ जवाब दे सकेगा। यह सिस्‍टम एक बार में 36 मिसाइलें लॉन्‍च कर सकता है।

रडार की पकड़ से भी बाहर

रडार की पकड़ से भी बाहर

रडार की पकड़ से दूर यह रडार की पकड़ न आने वाली अमेरिकन एफ-35 फाइटर जेट को भी मार गिरा सकता है। रूस की एस-400 रक्षा प्रणाली में अलग-अलग क्षमता की तीन तरह की मिसाइलें मौजूद हैं। यह मिसाइल सिस्‍टम सीरिया बॉर्डर पर तैनात है।

 चीन ने की है डील

चीन ने की है डील

तीन अरब डॉलर की डील चीन ने भी यही मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए रूस के साथ एक साल पहले तीन अरब डॉलर की डील की थी। इस मिसाइल सिस्‍टम को रूस की अल्‍माज सेंट्रल डिजाइन ब्‍यूरों की ओर से वर्ष 1990 से डेवलप किया जा रहा है।

72 लॉन्‍चर्स को कर सकता है नियंत्रित

72 लॉन्‍चर्स को कर सकता है नियंत्रित

एक मिसाइल सिस्‍टम को अगर आठ बटालियन में तैनात किया जाए तो सिर्फ एक सिस्‍टम 72 लॉन्‍चर्स को कंट्रोल कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह सिस्‍टम एक साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा 384 मिसाइलों को भी हैंडल करने में सक्षम है। यह एयर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम बैलेस्टिक मिसाइल और हाइपर सोनिक टारगेट्स को भी सेकेंड्स में गिरा सकता है।

तीन तरह की मिसाइलें लॉन्‍च करने की ताकत

तीन तरह की मिसाइलें लॉन्‍च करने की ताकत

एस-400 मिसाइल सिस्‍टम में तीन तरह की मिसाइलें लॉन्‍च करने की ताकत है। यह रूस के पास मौजूद सबसे आधुनिक और सबसे एडवांस्‍ड मिसाइल एयर डिफेंस सिस्‍टम है। यह मिसाइल अपने पिछले वर्जन एस-300 से 2.5 गुना ज्‍यादा तेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+