पोलैंड पहुंचकर PM मोदी ने जाम साहब नवानगर मेमोरियल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, मोंटे कैसिनो स्मारक का भी दौरा
PM Modi in Poland: प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। जहां बुधवार को उन्होंने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है।
इससे पहलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में कलाकारों का पारंपरिक लोक नृत्य देखा। साथ ही वारसॉ में भारतीय प्रवासियों का अभिवादन भी किया। वहीं एक होटल में बच्चों से भी मुलाकात की।

दरअसल, भारतीय समयानुसार पीएम मोदी शाम करीब पौने 6 बजे पोलैंड के वारसॉ पहुंचे। जहां से वो सीधा वो एक होटल पहुंचे, जहां मौजूद बच्चों से नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। साथ ही प्रवासियों भारतीयों से मुलाकात करते हुए उनका अभिवादन किया।
नवानगर मेमोरियल पर चढ़ाए फूल
इसके बाद वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर स्मारक पर पहुंचकर पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की।यह स्मारक जाम साहब दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंह जी को समर्पित है, जो नवानगर (अब जामनगर) के पूर्व महाराजा थे। 1942 में महाराजा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान USSR से लाए गए शरणार्थी पोलिश बच्चों के लिए जामनगर में पोलिश चिल्ड्रन कैंप की स्थापना की थी।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में शरण पाने वाले पोलिश बच्चों में से एक के बेटे टोमेक गुटोव्स्की ने कहा कि मेरे पिता रूस से बच गए और फिर उन्हें भारत के जामनगर में महाराजा ने गोद ले लिया। मैं इसी वजह से यहां हूं। हालांकि, यह एक भयानक समय था जब उन्होंने अपनी मां, पिता और बहनों से संपर्क खो दिया था। वह वहां एक अनाथ थे लेकिन वह बहुत गर्वित, बहुत खुश, बहुत आनंदित थे जब भी वह भारत के बारे में बात करते थे तो वह हमेशा दिल खोल देते थे।
मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी
इसके बाद पीएम मोदी वारसॉ में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। मोंटे कैसिनो की लड़ाई द्वितीय विश्व युद्ध में 11 मई से 18 मई, 1944 तक लड़ी गई थी। पोलिश सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके कारण 923 पोलिश सैनिक शहीद गए थे।












Click it and Unblock the Notifications