PM Modi on Bangkok: 'विस्तारवाद नहीं विकासवाद में विश्वास', बैंकॉक में बोले प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi on Bangkok: भारत और थाईलैंड ने गुरुवार, 3 अप्रैल को अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों देश इंडो-पैसिफिक में एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन करते हैं और विस्तारवाद नहीं बल्कि विकास की नीति में विश्वास करते हैं।
मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद अपने थाई समकक्ष पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ एक संयुक्त प्रेस कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

PM Modi on Bangkok: Indo-Pacific विजन पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे के आखिरी दिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा की मौजूदगी में दोनों देशों ने MoUs का आदान-प्रदान किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'Act East' पॉलिसी और हमारे Indo-Pacific विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटर्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता की। उस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्वतंत्र, खुली, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन करते हैं और विस्तारवाद की जगह विकास की नीति में विश्वास रखते हैं। इस प्रेस वार्ता में इस बातचीत के दौरान व्यापार, निवेश और व्यवसायिक आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई।
PM Modi On Thailand: पर्यटन, संस्कृति और व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर
मोदी ने कहा, "हमने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), हथकरघा और हस्तशिल्प के क्षेत्रों में भी सहयोग पर सहमति बनी है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि थाईलैंड, भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में एक विशेष स्थान रखता है। आज दोनों देशों को अपने आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने की जरूरत है। इसके साथ ही दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच 'रणनीतिक संवाद' स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।"
PM Modi on Bangkok News: विशेष डाक टिकट और त्रिपिटक की भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थाई सरकार ने उनके दौरे के अवसर पर 18वीं शताब्दी के 'रामायण' भित्ति चित्रों पर आधारित एक विशेष डाक टिकट जारी किया है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने उन्हें 'त्रिपिटक' भेंट की। मोदी ने कहा, "मैंने इसे बुद्ध भूमि भारत की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया।
PM Modi Thailand Visit: भारत-थाईलैंड के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंध
मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच सदियों पुराने संबंध गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सूत्रों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे लोगों को हर स्तर पर जोड़ा है। अयुत्थाया से नालंदा तक विद्वानों का आदान-प्रदान हुआ है।
रामायण की कथा थाई लोकजीवन में गहराई से रची-बसी है। संस्कृत और पाली का प्रभाव आज भी थाई भाषा और परंपराओं में देखा जा सकता है। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने 28 मार्च को आए भूकंप में हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
PM Modi on BIMSTEC: बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी बैंकॉक में 6वें बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भेंट किया गया। सम्मेलन में पीएम मोदी ने थाई रामायण 'रामकीयन' के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन को देखा। बिम्सटेक सम्मेलन में मोदी थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान के नेताओं के साथ समुद्री सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
थाईलैंड दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका जाएंगे, जहां वे हाल ही में निर्वाचित राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बिम्सटेक को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।












Click it and Unblock the Notifications