जब 'बाजीगर' बन गए इजरायली पीएम नेतान्‍याहू और मोदी को दिखाया जादू

इजरायल को टेक्‍नोलॉजी के लिए जाना जाता है। खुद पीएम मोदी अपने यात्रा के दौरान कई बार इजरायल की टेक्‍नोलॉजी की तारीफ कर चुके हैं।

तेल अवीव (इजरायल)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्‍याहू और पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक साथ 'दोर' बीच पर दिखाई दिए। समंदर की लहरों के बीच में दोनों नेता काफी देर तक बातें करते रहे। नेतान्‍याहू और मोदी बीच-बीच में कैमरे की तरफ हाथ भी रहे, लेकिन गंभीरता के साथ बातचीत का सिलसिला चलता रहा।

समंदर की लहरों के बीच पहुंचे दोनों देशों के पीएम

इजरायल को टेक्‍नोलॉजी के लिए जाना जाता है। खुद पीएम मोदी अपने यात्रा के दौरान कई बार इजरायल की टेक्‍नोलॉजी की तारीफ कर चुके हैं। गुरुवार को उन्‍होंने इजरायली टेक्‍नोलॉजी को लाइव टेस्‍ट भी देखा।

''डिसालनेशन कार'' में बैठकर बीच पर पहुंचे मोदी

''डिसालनेशन कार'' में बैठकर बीच पर पहुंचे मोदी

पीएम मोदी इजरायली पीएम के साथ ''डिसालनेशन कार'' में बैठकर बीच पर पहुंचे। वे यहां उस वाटर प्‍लांट को देखने को आए थे, जहां पर समंदर के खारे पानी को प्‍योरिफाई किया जाता है।

मोदी की यात्रा का तीसरा दिन

मोदी की यात्रा का तीसरा दिन

''डिसालनेशन कार'' में बैठने के बाद पीएम मोदी और इजरायली पीएम बीच पर घूमे और उसके बाद उसी कार में प्‍योरिफाई समंदर का पानी प्‍योरिफाई किया गया, जिसे पीएम मोदी ने पिया भी, जिसके बाद उन्‍होंने पानी की क्‍वालिटी की तारीफ भी की।

पीएम मोदी ने पिया पानी

पीएम मोदी ने पिया पानी

''डिसालनेशन कार'' में पीछे की साइट ट्रीटमेंट मशीन लगी हुई है। इसे मोबाइल सीवाटर 'डिसालनेशन यूनिट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत कई ऐसे राज्‍य हैं, जहां पर इस तरह की टेक्‍नोलॉजी बेहद कारगर हो सकती है।

''डिसालनेशन कार'' में पीछे की साइट ट्रीटमेंट मशीन लगी हुई

''डिसालनेशन कार'' में पीछे की साइट ट्रीटमेंट मशीन लगी हुई

खुद पीएम मोदी के गृह राज्‍य गुजरात में भी काफी बड़ा समुद्र तट है। इसके अलावा महाराष्‍ट्र, केरल, गोवा और उड़ीसा जैसे राज्‍यों में इस प्रकार की यूनिटें राहत देने वाली हो सकती हैं।

पीएम मोदी ने पिया समुद्र का पानी

पीएम मोदी ने पिया समुद्र का पानी

ऐसा भी कहा जाता है कि आने वाले समय में वॉर पानी को लेकर ही होगी। ऐसे में समंदर के पानी को प्‍योरिफाई करने वाली इजरायल की यह टेक्‍नोलॉजी भारत के लिए जादू या चमत्‍कार से कम नहीं है।

Recommended Video

    देखिए इजरायली प्रधानमंत्री और पीएम मोदी का ये खास वीडियो...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+