PM Modi Malaysia Visit: 'हमारी दोस्ती की गहराई प्रेरणादायक', मलेशिया में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
PM Modi Malaysia Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत की है। कुआलालंपुर में पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। यह बैठक रक्षा, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित रही।
पीएम मोदी ने इस साझेदारी को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि भारत और मलेशिया की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को जमीन पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

MoUs India Malaysia: दोस्ती की गहराई और नया जोश
पीएम मोदी ने कहा कि वह इस दोस्ती की गहराई को महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी तीसरी मलेशिया यात्रा है। उन्होंने अनवर इब्राहिम से अपनी चौथी मुलाकात को "गतिशीलता" का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंध बेहद प्रेरणादायक रहे हैं, जो अब एक नई और आधुनिक दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।
आतंकवाद के खिलाफ साझा मोर्चा
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र देशों के सहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में दो समुद्री पड़ोसियों का साथ आना पूरे एशिया क्षेत्र की शांति और तरक्की के लिए एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया खरीदेगा भारत का Dornier विमान, कितना खतरनाक है ये Made in India एयरक्राफ्ट
तकनीक और व्यापार में सहयोग
आज भारत और मलेशिया खेती से लेकर सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी तक हर क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, मलेशिया के साथ अपने रिश्तों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है। इसमें स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) और डिफेंस (रक्षा) जैसे क्षेत्र दोनों देशों की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं।
Indian Diaspora in Malaysia: रिश्तों का 'लिविंग ब्रिज'
मलेशिया में करीब 30 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। पीएम मोदी ने इन्हें दोनों देशों के बीच का 'जीता-जागता पुल' बताया। उन्होंने अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की और प्रवासी भारतीयों के प्रति मलेशियाई प्रधानमंत्री के सम्मान को देखकर गर्व महसूस किया। यह सांस्कृतिक जुड़ाव ही रिश्तों की असली ताकत है।
ये भी पढ़ें: मलेशिया में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, PM बोले- भरोसा भारत की सबसे मजबूत करेंसी बन गया है
आसियान (ASEAN) के साथ बढ़ते कदम
मलेशिया की आसियान अध्यक्षता की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इससे भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि "भारत-मलेशिया साझेदारी सामूहिक परिवर्तन" के लिए है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात आने वाले समय में कई बड़े आर्थिक समझौतों का आधार बनेगी।
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
वहीं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, "पीएम मोदी आपका स्वागत है, हमने बहुत अच्छे संबंध बनाए हैं। इसके लिए आपका और आपके टीम का धन्यवाद। हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर बात की है जो चिंता का विषय हैं, मुझे लगता है कि हमारी टीमों को उन पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हम सभी क्षेत्रों में और ज़्यादा सहयोग की उम्मीद करेंगे, और यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications