क्रैमलिन में आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी करेंगे डिनर
मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र रूस के मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज मॉस्को पहुंचेंगे। वह आज राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से मुलाकात तो करेंगे ही साथ पुतिन की ओर से आयोजित डिनर में भी शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी की बतौर प्रधानमंत्री पहली बार रूस की यात्रा पर गए हैं और उनकी यह यात्रा भारत के लिए काफी अहम हो सकती है।
इस बार पीएम मोदी के रूस दौरे पर कई अहम बिंदुओं पर नजरें रहने वाली हैं। इस यात्रा के एजेंडे में आतंकवाद, अफगानिस्तान और सुभाष चंद्र बोस जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं।
पीएम मोदी 25 दिसंबर को अफगानिस्तान के दौरे पर भी होंगे और ऐसे में आतंकवाद पर चर्चा सबसे अहम बिंदु नजर आता है।
रूस के साथ अफगानिस्तान और आतंकवाद पर चर्चा भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यह क्षेत्र रूस के लिए भी एक समस्याग्रस्त क्षेत्र बना हुआ है।
क्यों अमेरिका नहीं रूस से करीबी में है भारत का फायदा
अगर आईएसआईएस रूस के लिए बड़ी मुश्किल बना है तो वहीं तालिबान दोनों देशों के लिए समस्या है। दोनों देश इस खतरे से निबटने पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा जो सबसे बड़ा मुद्दा है वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी वे फाइलें जो रूस के पास हैं।
23 जनवरी से केंद्र सरकार उसके पास मौजूद बोस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करना शुरू कर देगी। पीएम मोदी ने बोस के परिवारवालों को इस बात का भरोसा भी दिलाया है कि वह राष्ट्रपति पुतिन के सामने इस मुद्दे को जरूर उठाएंगे।
ऐसा माना जाता है कि नेताजी रूस में थे और रूस के इंटेलीजेंस एजेंसी केजीबी के पास उनसे जुड़ी कई फाइलें मौजूद हैं।
बोस पर रिसर्च कर रहे लोगों का मानना है कि रूस के पास मौजूद फाइलों से इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है कि क्या वाकई नेताजी की मौत किसी प्लेन क्रैश में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications