आज जेनेवा में पीएम मोदी करेंगे काले धन पर चर्चा
जेनेवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत अपने तीसरे पड़ाव स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी रविवार देर रात करीब सवा दो बजे स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां पर पीएम मोदी स्विस पीएम जोहानन स्निडर अम्मानन के साथ काले धन पर चर्चा कर सकते हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप, एनएसजी में भारत की एंट्री के लिए स्विट्जरलैंड को मनाने की कोशिश करेंगे। आपको बताते हैं कि स्विट्जरलैंड को एनएसजी में भारत की एंट्री पर कुछ ऐतराज है। इसके अलावा पीएम मोदी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने को लेकर भी बातचीत करेंगे।
मोदी आज दोपहर करीब 12 बजे स्विस राष्ट्रपति जोहान स्निडर अम्मानन से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी उनसे भारतीयों के कालाधन का पता लगाने के लिए उनसे मदद मांग सकते हैं। स्विटजरलैंड के लिए रवाना होने से पहले पीएम ने कतर की राजधानी दोहा में भ्रष्टाचार के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। दोहा में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का विकास मोदी नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की बदौलत हो रहा है। इसके लिए हर भारतीय थैंक्स का हकदार है।












Click it and Unblock the Notifications