Modi in Australia: हैरिस हो गया हरीश पार्क, पैरामाटा बना परमात्मा चौक... मोदी ने 9 साल बाद फिर से बांधा समां
पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हैरिस पार्क कई लोगों के लिए हरीश पार्क हो जाता है। सिडनी के पास भी लखनऊ नाम की एक जगह है। ऑस्ट्रेलिया में कश्मीर, मालाबार जैसी स्ट्रीट्स से भारत की झलक दिखती है।

पीएम नरेंद्र मोदी फिलवक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं जहां वे सिडनी के कुडोस बैंक एरेना में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय खाने का जमकर जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि ये ऑस्ट्रेलिया की खासियत ही है कि यहां पैरामाटा स्क्वॉयर परमात्मा चौक बन जाता है। उन्होंने स्टेडियम में बैठे भारतीयों से ऑस्ट्रेलिया के ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज को भी भारतीय व्यंजन खिलाने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि 9 साल पहले 2014 में जब वे आए थे तो उन्होंने यहां के लोगों से एक वादा किया था। वादा ये था कि ऑस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय PM के दौरे के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं अकेला नहीं आया हूं, पीएम एल्बनीज भी मेरे साथ आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति बहुत प्रेम है। मेरे इतने भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
PM मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर कहा, "एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3 सी यानी कि कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी पर आधारित हैं। उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3डी यानी कि डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती पर आधारित हैं।
पीएम ने आगे कहा, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3ई यानी कि एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन पर आधारित है। अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है। मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साथियो जब खाने की बात चली है और चाट की बात चली है तो लखनऊ का नाम आना तो स्वभाविक ही है। मैंने सुना है कि सिडनी के पास लखनऊ नाम की जगह भी है। लेकिन मुझे पता नहीं वहां भी चाट मिलती है या नहीं। यहां भी दिल्ली के पास लखनऊ के लोग होंगे ही हैं।
वाकई दिल्ली स्ट्रीट, बॉम्बे स्ट्रीट कश्मीर रेवेन्यू, मालवा रेवेन्यू जैसे कितनी ही स्ट्रीट्स से भारत की झलक दिखती है। यही वजह है कि पैरामाटा स्क्वॉयर किसी के लिए परमात्मा चौक बन जाता है, बिगरम स्ट्रीट विक्रम स्ट्रीट के रूप में मशहूर हो जाती है और हैरिस पार्क कई लोगों के लिए हरीश पार्क हो जाता है।
पीएम मोदी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि चटकाए की चाट, जयपुर की जलेबी का तो कोई जवाब ही नहीं है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपील की कि आपलोग कभी अगर इन जगहों पर जाएं तो वहां पीएम एल्बनीज को भी जरूर ले जाइएगा। पीएम मोदी के इस आग्रह पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम हंसते दिखाई दिए।












Click it and Unblock the Notifications