PM Modi France Visit: पीएम मोदी पेरिस से UAE के लिए हुए रवाना, जानिए हर अपडेट

PM Modi France Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएनल मैक्रों के साथ बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भी दिया गया है। वहीं अब पीएम मोदी पेरिस से यूएई के लिए रवाना हो गए हैं।

बैस्टिल डे परेड से पहले फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और फ्रांस की पीएम एलिज़ाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी का स्वागत किया। फ्रांस ने अपना राष्ट्रीय दिवस मनाया। युद्धक विमानों की गड़गड़ाहट और पेरिस में एक भव्य बैस्टिल डे परेड का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय सेना की टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। इस वर्ष दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी है।

आपको बता दें कि इस साल भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भारत और फ्रांस के बीच कई अहम घोषणाएं होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच यह एक बड़ा कूटनीतिक मील का पत्थर है और इसे चिह्नित करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर पहुंचे हैं।

PM Modi France Visit live

लिहाजा, पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा का हम स्पेशल कवरेज कर रहे हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें हम आपको यहां उपलब्ध करवाएंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 15, 2023, 6:08 AM IST

'PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ शानदार मुलाकात थी'

पेरिस के इंडसाइट ग्रोथ पार्टनर्स के संस्थापक और इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) के अध्यक्ष सुमीत आनंद ने कहा, ''PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यह एक शानदार मुलाकात थी। इंडो-फ्रांस के सीईओ फोरम ने दोनों देशों के भविष्य और दोनों देशों के हितों के लिए मजबूत व्यापारिक संबंध बनाने पर बहुत सार्थक चर्चा की है।"
Jul 15, 2023, 4:24 AM IST

UAE के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के समापन के बाद संयुक्त अरब अमीरात के लिए विमान से रवाना हुए।
Jul 15, 2023, 2:25 AM IST

फ्रांसीसी सांसद ऐनी का बयान

बैस्टिल डे के लिए यहां भारतीय सैनिकों की मौजूदगी से मैं काफी प्रभावित हुई। मैंने PM मोदी से भी मुलाकात की। वे वास्तव में प्रभावशाली हैं... अगर हम अपने बीच संबंधों और साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो हमें भारत में फ्रांस के लोगों और फ्रांस में भारतीय मूल के लोगों की संख्या को बढ़ाना होगा क्योंकि देश में रहने के माध्यम से ही हम एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जान सकते हैं और बेहतर सहयोग कर सकते हैं: फ्रांसीसी सांसद ऐनी जेनेटेट, पेरिस
Jul 15, 2023, 1:33 AM IST

दोस्ती लगातार गहरी होती गई- मोदी

पिछले 25 वर्षों में दुनिया को कई उतार-चढ़ाव और चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ा, लेकिन फ्रांस और भारत की दोस्ती लगातार गहरी होती गई। हम न केवल दोनों देशों के कल्याण में बल्कि विश्व शांति और सुरक्षा में भी योगदान दे रहे हैं। हमारी साझेदारी वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत है: पीएम मोदी
Jul 15, 2023, 1:32 AM IST

भारत-फ्रांस संबंधों की सराहना

रात्रिभोज में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-फ्रांस संबंधों की सराहना की।
Jul 15, 2023, 1:32 AM IST

''फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से मुझे सम्मानित किया''

कल फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से मुझे सम्मानित किया गया। यह मेरे और सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। ये भारतीय लोगों के प्रति आपके स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है: पेरिस के लूव्र संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM मोदी रात्रिभोज में शामिल होने लूव्र संग्रहालय पहुंचे हैं।
Jul 15, 2023, 1:31 AM IST

मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन

पेरिस: पीएम नरेंद्र मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है।
Jul 15, 2023, 12:18 AM IST

पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज में भाग लेने के लिए पेरिस के लौवर संग्रहालय पहुंचे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने स्वागत किया।
Jul 15, 2023, 12:09 AM IST

लौवर संग्रहालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

फ़्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पेरिस के लौवर संग्रहालय पहुंचेंगे। जहां उनके स्वागत के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों मौजूद रहेंगी।
Jul 15, 2023, 12:01 AM IST

औद्योगिक सहयोग का भी समर्थन

सफरान हेलीकॉप्टर इंजन फ्रांस के साथ भारतीय मल्टी रोल हेलीकॉप्टर [आईएमआरएच] कार्यक्रम के तहत हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टरों के मोटरीकरण के लिए औद्योगिक सहयोग का भी समर्थन करते हैं। आईएमआरएच कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इंजन विकास के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और सफरान हेलीकॉप्टर इंजन के बीच एक समझौता संपन्न हुआ है: विदेश मंत्रालय
Jul 14, 2023, 11:48 PM IST

प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों को गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया
Jul 14, 2023, 11:48 PM IST

पीएम एलिज़ाबेथ बोर्न को पीएम का गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को 'मार्बल इनले वर्क टेबल' उपहार में दिया
Jul 14, 2023, 11:46 PM IST

सिल्क कश्मीरी कालीन दिया उपहार

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रेंच नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ 'सिल्क कश्मीरी कालीन' उपहार में दिया।
Jul 14, 2023, 11:45 PM IST

फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष को पीएम का गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर को 'चंदन की हाथ से बनी हाथी अंबावारी' उपहार में दी।
Jul 14, 2023, 11:44 PM IST

इमैनुएल मैक्रों का ट्वीट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, "फ्रांसीसी-भारत की दोस्ती लंबे समय तक कायम रहे।"
Jul 14, 2023, 11:44 PM IST

विदेश सचिव ने दी जानकारी

पेरिस: विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के बारे में जानकारी दी
Jul 14, 2023, 11:43 PM IST

36 राफेल की समय पर डिलीवरी का स्वागत

पांच दशकों से अधिक समय से सैन्य उड्डयन में भारत और फ्रांस के बीच उत्कृष्ट सहयोग के अनुरूप भारत ऑर्डर किए गए 36 राफेल की समय पर डिलीवरी का स्वागत करता है। भविष्य में भारत और फ्रांस लड़ाकू विमान इंजन को संयुक्त रूप से तैयार करके उन्नत वैमानिक प्रौद्योगिकियों में अपने अभूतपूर्व रक्षा सहयोग का विस्तार करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर इस साल के अंत से पहले सफरान और डीआरडीओ के बीच एक रोडमैप तैयार किया जाएगा: विदेश मंत्रालय
Jul 14, 2023, 11:42 PM IST

फ्रांस यात्रा के परिणामों की सूची जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के परिणामों की सूची में इंडो-पैसिफिक में भारत-फ्रांस सहयोग का रोडमैप और फ्रांसीसी शैक्षणिक संस्थानों से मास्टर्स डिग्री धारक भारतीयों के लिए 5 साल का वीजा शामिल है: विदेश मंत्रालय
Jul 14, 2023, 11:14 PM IST

फ्रांस में सितार का उपहार लेकर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरों पर खास उपहार के लिए मशहूर हैं। फ्रांस दौरे पर उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के लिए सितार का उपहार चुना। चंदन की लकड़ी से बना सितार देखकर मैक्रों भी काफी उत्साहित दिखे।
Jul 14, 2023, 11:12 PM IST

पेरिस में इंडिया-फ्रांस CEO फोरम में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति

पेरिस में इंडिया-फ्रांस CEO फोरम में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शिरकत की।
Jul 14, 2023, 11:09 PM IST

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के साथ 25 साल की रणनीतिक साझेदारी का जिक्र किया

फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने ने फ्रांस के साथ 25 साल की रणनीतिक साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने पेरिस की सैन्य परेड Bastille Day की शुभकामनाएं भी दीं।
Jul 14, 2023, 9:58 PM IST

फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया

पीएम मोदी ने कहा, ''हम मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे। हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।''
Jul 14, 2023, 9:57 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों का रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक एवं महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।
Jul 14, 2023, 9:56 PM IST

फ्रांस एक अहम साथीः मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''रक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक मूलभूत स्तंभ रहा है। यह दोनों देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में फ्रांस एक अहम साथी है... पीएम मोदी ने आगे कहा कि सबमरीन हो या नौसेना के जहाज हों, हम चाहते हैं कि मिलकर सिर्फ अपने ही नहीं, तीसरे मित्र देशों के सहयोग के लिए भी हम काम करें।''
Jul 14, 2023, 9:55 PM IST

चंद्रयान वैज्ञानिकों की उपलब्धि

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज भारत में चंद्रयान के सफल लॉन्च पर पूरा देश उत्साहित है। यह हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। पीएम ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग है। हमारी स्पेस एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं।''
Jul 14, 2023, 8:50 PM IST

पंजाब रेजिमेंट को देखकर गर्व हुआः मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "...मुझे यहां पेरिस में (बैस्टिल डे परेड में) पंजाब रेजिमेंट को देखकर बहुत गर्व हुआ। हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। हम साथ मिलकर समाधान ढूंढ सकते हैं..."
Jul 14, 2023, 8:48 PM IST

लीना नायर से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'चैनल' की ग्लोबल सीईओ लीना नायर से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय मूल के किसी व्यक्ति से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है, जिसने विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। कारीगरों के बीच कौशल विकास को और बढ़ावा देने और खादी को और अधिक लोकप्रिय बनाने के तरीकों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।
Jul 14, 2023, 8:46 PM IST

कई हस्तियों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पेरिस में चैनल की वैश्विक सीईओ लीना नायर, एयरोस्पेस इंजीनियर और पायलट थॉमस पेस्केट तथा योगा प्रैक्टिशनर चार्लोट चोपिन से मुलाकात की।
Jul 14, 2023, 6:33 PM IST

दोपहर के भोज में शामिल हुए मोदी

PM मोदी फ्रांस की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष याएल ब्रौन-पिवेट द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल हुए।
Jul 14, 2023, 4:51 PM IST

कुछ ही देर में पीएम मोदी नेशनल असेंबली की अध्यक्ष ब्रौन-पिवेट की मेजबानी में आयोजित दोपहर के भोजन में भाग लेंगे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+