प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा, होटल पहुंचने पर फिल्म 'शोले' के गाने से भव्य स्वागत
Prime Minister Narendra Modi, PM Modi Egypt visit, PM Modi Egypt tour, India Egypt relationship, Modi in Cairo, India-Egypt ties, PM Modi welcome, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा, पीएम मोदी की मिस्
PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के अपने सफल दौरे के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर है, जो उन्होंने जनवरी में दिया था, जब वह नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री के रूप में यह पीएम मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है और 26 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
राजधानी काहिरा पहुंचने पर पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनके मिस्र के समकक्ष मुस्तफा मदबौली ने गर्मजोशी से उनका वेलकम किया। 24 से 25 जून की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ एक गोलमेज बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अल-सिसी से भी मुलाकात करेंगे।
इसी के साथ पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी ने काहिरा में उतरने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मिस्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी। मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।"
होटल पहुंचने पर लगे 'मोदी-मोदी' के नारे
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के काहिरा में रिट्ज कार्लटन हॉटल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी के सामने फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने वाली की महिला जेना ने कहा , 'पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझ से पूछा कि क्या मैं कभी भारत गई, जिस पर मैंने मना किया। उन्होंने मुझ से पूछा कि मैंने हिंदी कहां से सीखी तो मैंने कहा कि मैंने भारत की फिल्में और गाने सुनकर सीखी है।'
भारतीय मूल के लोगों में खुशी
मिस्र में बोहरा समुदाय के एक भारतीय मूल के नागरिक ने कहा कि मैं यहां 26 सालों से रह रहा हूं। आज हमें बहुत अच्छा लग रहा है। प्रधानमंत्री यहां आए हैं, उनसे मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है। यहां सभी बहुत खुश हैं। मिस्र में भारतीय समुदाय संघ के अध्यक्ष आशीष वालिया ने बताया कि यहां करीब 3500 भारतीय रहते हैं। आज मोदी जी के स्वागत के लिए करीब 60-70 लोग थे। उन्होंने मिस्र की महिलाओं का हिंदी गाना भी सुना। हमने कभी नहीं सोचा थी कि भारत के प्रधानमंत्री यहां आएंगे। दोनों देशों की सभ्यता बहुत पुरानी है और दोनों में काफी समानता हैं। यहां भारतीयों को काफी पसंद किया जाता है।
26 साल बाद भारतीय PM का मिस्र दौरा
इधर, काहिरा में रिट्ज कार्लटन के महाप्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। भारतीय समुदाय का बड़ी संख्या में उनका स्वागत करना दिखाता है कि मिस्र में भारतीय समुदाय के लोग कम नहीं है। हमने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। हम सम्मानित है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा इतने सालों में कोई काहिरा में आया है और जो हमारे हॉटल में दो दिन रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications