SCO Summit 2022: पीएम मोदी भारत के लिए रवाना, समरकंद में पुतिन से की अहम मुलाकात
नई दिल्ली, 16 सितंबर। समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उजबेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पीएम के साथ उजबेकिस्तान, चीन, रूस, ईरान व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने बैठक के बाद हिंदी में सभी राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित किया। समिट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अब स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।

शिखर सम्मेलन के बाद पीएम ने कहा, "भारत-रूस द्विपक्षीय संबंध और विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। हमने भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न मुद्दों पर भी कई बार फोन पर बात की। हमें खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरकों की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने चाहिए। यूक्रेन से हमारे छात्रों को निकालने में हमारी मदद करने के लिए मैं रूस और यूक्रेन को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
इस मौके पर पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव को पुष्पांजलि अर्पित की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठकी। इसके अलावा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव और तुर्की के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के समरकंद से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications