पीएम मोदी ने पुतिन को फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, शी जिनपिंग ने क्या कहा?

रूस में व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें करीब 88 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव में जीत मिली है। अगर वे इस बार का कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो वे रूस के 200 सालों के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे।

पुतिन के एक बार फिर से राष्ट्रध्यक्ष बनने के बाद उन्हें साथी देशों की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में भारत से पीएम मोदी ने भी सोमवार को पुतिन को अगले छह साल के लिए फिर से रूसी राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

pm-modi-congratulates-putin

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर व्लादिमीर पुतिन को हार्दिक बधाई। आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी व्लादिमीर पुतिन को फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। शी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हाल के वर्षों में, रूसी लोगों ने एकजुट होकर चुनौतियों पर काबू पाया है और राष्ट्रीय विकास व पुनरोद्धार की राह पर लगातार प्रगति की है। आपका पुनर्निर्वाचन पूरी तरह से आपके प्रति रूसी लोगों के समर्थन को दर्शाता है। मेरा मानना है कि आपके नेतृत्व में रूस राष्ट्रीय विकास और निर्माण में अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकेगा।

शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन आपसी संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और नए युग में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर, स्वस्थ, स्थिर और गहन विकास को बढ़ावा देने के लिए रूस के साथ मिलकर घनिष्ठ संचार बनाए रखना चाहता है, ताकि दोनों देशों और उनके लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+