पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल फतह अल सीसी की जीत पर दी बधाई
अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El Sisi) फिर से मिस्त्र के राष्ट्रपति के पद के लिए चुने गए हैं। मिस्र की चुनावी संस्था नेशनल इलेक्शन अथारिटी ने सोमवार को एलान कर दिया है। इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में अब्देल फतह अल-सीसी को चुनाव में 89.6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। अल सीसी लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें बधाई दी है।
तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति पद पर चुने जाने के बाद सीए मोदी ने अल सीसी के बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में आपकी जीत पर महामहिम अब्देलफतह एल्सिसी को हार्दिक बधाई। भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।"

मिस्त्र में 10-12 दिसंबर को हुए चुनाव में 66.8 प्रतिशत मतदान हुआ। 2018 के पिछले चुनाव से 41 प्रतिशत से काफी अधिक है। अल-सीसी के मुकाबले तीन अन्य उम्मीदवारों में कोई भी हाई प्रोफाइल नहीं था। अल-सीसी सेना के पूर्व जनरल हैं। वह 2014 में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में चुनाव जीता था। 2019 में संविधान संशोधन के जरिए राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications