जब मोदी ने खिंचवाई बच्चों संग सेल्फी, देखें तस्वीरें
बीजिंग। आज पीएम नरेन्द्र मोदी का चीनी दौरे का दूसरा दिन है, आज पीएम ने शिन्हुआ यूनिवर्सिटी के बाद योग-ताइची का संयुक्त अभ्यास देखने बीजिंग के 'टेंपल ऑफ हैवेन' पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने बच्चों और लोगों को योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग तन-मन को संतुलित करने के लिए बेहद जरूरी है।
बीजिंग के 'टेंपल ऑफ हैवेन' में प्रधानमंत्री ने बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे चीनी भाषा में बात करने की कोशिश की, बच्चे पीएम मोदी संग मिलने के लिए, उनसे बात करने के लिए काफी उत्साहित दिखे। मोदी बच्चों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए जिसे उन्होंने ट्विटर पर मेजबान प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ सेल्फी भी शेयर की। अब मोदी शंघाई के लिए रवाना हो गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications