पीएम मोदी ने कहा यूएन फिर से तय करे आतंकवाद की परिभाषा
लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना तीन दिवसीय यूके दौरा खत्म करके भारत वापस लौट रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लंदन में बसावेश्वरा की प्रतिमा का अनावरण किया और अंबेडकर म्यूजियम का दौरा भी किया।

पीएम मोदी ने यहां से पेरिस में हुए आतंकी हमले पर भी एक संदेश दिया और कहा कि अब समय आ गया है जब हम एक साथ होकर इससे लड़ें।
मानवता के खिलाफ
पीएम मोदी ने कहा कि जो कुछ पेरिस में हुआ उसे सुनकर बहुत ही दर्द और तकलीफ हुई। पेरिस का आतंकी हमला फ्रांस पर हुआ आतंकी हमला नहीं है बल्कि मानवता पर हुआ हमला है। पीएम मोदी के मुताबिक अब दुनिया को एक साथ होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
तय हो आतंकवाद की परिभाषा
इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से यूनाइटेड नेशंस से आतंकवाद की नई परिभाषा तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहे यूएन को फिर से आतंकवाद को परिभाषित करना पड़ेगा। नई परिभाषा से ही तय हो सकेगा कि कौन आतंकवाद के साथ है और कौन उसके खिलाफ।
कौन आतंकवाद को समर्थन दे रहा है और कौन इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे है। उन्होंने इस आज के वक्त की सबसे बड़ी जरूरत बताया।












Click it and Unblock the Notifications