जर्मनी: G7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM मोदी, यूक्रेन समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी में आयोजित जी7 शिखर सम्म्लेन में शिरकत कर रहे हैं। G7 राष्ट्रों के नेता जर्मनी के श्लॉस इल्माउ में शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए हैं।
बर्लिन, 27 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के एल्माऊ में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जी-7 के सदस्य और मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन जी-7 राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों का मुख्य फोकस यूक्रेन के लिए समर्थन जारी रखना होगा।

शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ हाथ मिलाया। सभी नेता एक समूह फोटो के लिए इकट्ठे हुए थे। यूक्रेन पर G7 ने बयान दिया कि हम 2022 में 29.5 बिलियन अमेरीकी डॉलर के बजट समर्थन देने के लिए तैयार हैं या प्रदान किए हैं।
पीएम ने मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं आज जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा जिसमें हम विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।' जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका से शामिल हैं। जी-7 एक अंतर-सरकारी राजनीतिक समूह है।












Click it and Unblock the Notifications