'मानवीय दृष्टिकोण के लिए भारत हमेशा यूक्रेन से साथ', PM मोदी ने जेलेंस्की को दिलाया भरोसा

PM Modi Ukraine visit: प्रधानमंत्री यू्क्रेन और पोलैंड के दौरे पर हैं। पीएम हफ्ते शुक्रवार को पोलैंड से सीधे ट्रेन के जरिए शुक्रवार की सुबह कीव पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। इस बीच पीएम मोदी का स्वागत करने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकत के दौरान भावुकता देखी गई। पीएम मोदी ने इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति को पूरी मानवीय सहायता का आवश्वास दिया। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान रूस और के साथ संघर्ष के उन दिनों को याद किया जब भारतीय को युद्ध प्रभावित क्षेत्र से निकालने में यूक्रेन के मदद की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में स्वागत करने के लिए यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की का आभार जताया। उन्होने कहा कि आज भारत और यूक्रेन के संबंधों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। पीएम ने जेलेंस्की से मुलाकात को लेकर कहा, "कल आपका नेशनल डे है और हम आपको इसके लिए बधाई देते हैं. हम (यूक्रेन में) शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।"

PM Modi assured Zelensky

पीएम मोदी का जेलेंस्‍की से मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी जेलेंस्की से हाथ मिलाने के बाद गले मिलते दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस यूक्रेन संघर्ष से दिनों को याद करते हुए जेलेंस्की के भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी में मदद के लिए प्रशंसा की। पीएम ने कहा, "जब युद्ध के शुरुआती दिन थे तो आपने भारतीय नागरिकों और छात्रों को निकालने में मदद की थी। संकट के इस समय में आपकी मदद के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं... दुनिया यह अच्छी तरह से जानती है।" युद्ध के दौरान हमने दो भूमिकाएँ निभाईं... पहली भूमिका मानवीय दृष्टिकोण की थी... मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मानवीय दृष्टिकोण से चाहे जो भी आवश्यकता हो, भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा और दो कदम आगे रहेगा.. ।"

पीएम ने आगे कहा, "मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं आपको (राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को) धन्यवाद देता हूं...आज भारत और यूक्रेन के संबंधों के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है...भारत के एक पीएम यूक्रेन आए हैं पहली बार जो अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है...कल आपका राष्ट्रीय दिवस है और हम आपको इसके लिए बधाई देते हैं...हम (यूक्रेन में) शांति के लिए प्रार्थना करते हैं...।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+