PM मोदी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से टेलीफोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
PM मोदी ने किंग को जी20 अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन LIFE की प्रासंगिकता के बारे में बताया जिसके जरिए भारत पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देना चाहता है।

File Image: PTI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूके किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यूनाईटेड किंग का पद ग्रहण करने के बाद किंग चार्ल्स-III के साथ यह प्रधानमंत्री की पहली बातचीत हुई है। पीएम मोदी और किंग चार्ल्स के बीच जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता के संरक्षण और ऊर्जा परिवर्तन के वित्तपोषण के लिए अभिनव समाधानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भारत की G20 अध्यक्षता, मिशन LIFE की प्रासंगिकता पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी और किंग चार्ल्स ने बातचीत के दौरान राष्ट्रमंडल देशों के कामकाज को और मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच बेहतर रूप में कार्य करने और द्विपक्षीय संबंधों को समृद्ध करने में ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को एक बहुत ही सफल शासन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई ये बात
पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को जी20 अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन LIFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की प्रासंगिकता के बारे में भी बताया, जिसके जरिए भारत पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देना चाहता है। बीते साल नवंबर के महीने में पीएम मोदी और ब्रिटेन के भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक की मुलाकात हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications