बांग्लादेश में मैत्री बिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे PM मोदी और शेख हसीना
ढाका, 31 जुलाईः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना संयुक्त रूप से 1320 मेगावाट मैत्री सुपर थर्मल पावर स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले पीएम शेख हसीना का अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर द्विपक्षीय यात्रा के लिए सितंबर की शुरुआत में भारत आने की संभावना है। कोयले से चलने वाला संयंत्र बांग्लादेश इंडिया फ्रेंडशिप पावर कंपनी लिमिटेड भारत के एनटीपीसी और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच 50-50 साझेदारी का संयुक्त उद्यम है। यह बांग्लादेश के सबसे बड़े बिजली संयंत्र के रूप में जाना जाता है। यह परियोजना 1.5 अरब डॉलर की है।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 5 से 7 सितंबर के बीच किसी भी दिन भारत आने की उम्मीद है। इस दौरान वे 2 से 3 दिन तक भारत में रह सकती हैं। मोदी सरकार द्वारा इस यात्रा को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है क्योंकि ढाका भारत के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है। पीएम हसीना के दिल्ली पहुंचने से पहले भारत के लिए कोलकाता-चटग्राम-मोंगला बंदरगाहों के बीच का ट्रायल रन भारत-बांग्लादेश व्यापार द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय होगा।
कोलकाता से पहला पोत 5 अगस्त को पशूर नदी पर मोंगला पहुंचने की उम्मीद है। भारत की करीबी सहयोगी होने के नाते मोदी सरकार ने दिनाजपुर में हिली लैंड पोर्ट के माध्यम से बांग्लादेश को बहुत आवश्यक गेहूं निर्यात की अनुमति दी है। इससे बांग्लादेश को फायदा भी पहुंचा है। बांग्लादेश में गेहूं की कीमत पर लगाम लगा है। भारत, बांग्लादेश को लगभग 66 फीसदी गेहूं की आपूर्ति करता है। इसके अलावा बांग्लादेश यूक्रेन से लगभग 15 फीसदी गेहूं का निर्यात करता है।
रूस-यूक्रेन संकट के कारण बांग्लादेश पर गेहूं संकट मंडराने लगा था लेकिन ऐसे मौके पर भारत ने पड़ोसी देश की चितांओं को दूर करने में मदद की है। भले ही बांग्लादेश ने आइएमएफ से ऋण के लिए संपर्क किया है मगर पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था 6 फीसदी से अधिक दर से प्रगति कर रहा है। भारतीय उपमहाद्वीप के अन्य देशों की ही तरह बांग्लादेश की मुद्रा भी डॉलर से प्रभावित हुई है। हालांकि बांग्लादेशी टका, पाकिस्तानी रुपये और श्रीलंका रुपये की तुलना में कम प्रभावित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications