अफगानिस्‍तान में पीएम मोदी ने फिर किया पाक पर वार

हेरात। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी शनिवार को दूसरी बार अफगानिस्‍तान पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने हेरात प्रांत में भारत की मदद से निर्मित सलमा बांध का उद्घाटन किया है। विकास स्वरूप ने ये बात ट्वीट के जरिये कही।

आतंकवाद और चाहबहार डील का भी जिक्र

PM Modi in Afghanistan inaugurates Salma Dam in Herat province

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह बांध अफगानिस्‍तान के लोगों के घरों को रोशन करने का काम करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान की सीमा से अफगानिस्‍तान में पनप रहे आतंकवाद का जिक्र भी किया। साथ उन्‍होंने ईरान के साथ हुई चाहबहार डील को अफगानिस्‍तान के लिए भी अहम बताया है।

क्‍या कहा पीएम मोदी ने

एक नजर डालिए पीएम मोदी ने किस तरह से इस बार अफगानिस्‍तान के लोगों को अपने शब्‍दों से प्रेरित किया।

  • दोनों देशों के बीच दोस्‍ती और रिश्‍ता और मजबूत हुआ है।
  • यह बांध अफगानिस्‍तान को प्रगति के नए रास्‍त पर लेकर जाएगा।
  • अफगानिस्‍तान के लोगों के बीच आकर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं।
  • भारत के लोगों के लिए यहां पर इतना प्‍यार देखकर एक गर्व का अहसास होता है।
  • प्रोजेक्‍ट के साथ ही यहां पर एक नए भविष्‍य की भी शुरुआत हो रही है।
  • समृद्धशाली भविष्‍य को लेकर अफगानिस्‍तान के दृढ निश्‍चय की तारीफ करते हैं।
  • यह बांध सिर्फ इंटों से नहीं बना है बल्कि इसमें अफगानिस्‍तान और भारत के लोगों का साहस भी शामिल है।

    पीएम मोदी किया मोइनउद्दीन चिश्‍ती का जिक्र

  • मोइनउद्दीन चिश्‍ती ने कहा था कि इंसानों को सूरज, नदी के लिए उदारता और धरती के लिए सम्‍मान का भाव हो।
  • मैं दिसंबर में काबुल आया था तो यहां के लोगों के दिलों में मौजूद दया भाव को देखा था।
  • अफगानिस्‍तान को भारत की ओर से मिलने वाली सहायता अफगानिस्‍तान के हर समाज को समृद्ध बनाएगी।
  • आज मैं 1.25 बिलियन लोगों की ओर से आपके लिए प्‍यार लेकर यहां वापस आया हूं।
  • भारत और अफगानिस्‍तान साथ मिलकर स्‍कूल, अस्‍पताल और सिचाईं की सुविधाओं का विकास करेंगे।
  • भारत और अफगानिस्‍तान ने कई पुलों और पावर प्रोजेक्‍ट्स के लिए हाथ मिलाया है।
  • पीएम मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद

    • पीएम मोदी ने इस दौरान अफगानिस्‍तान में भारतीय दूतावासों की सुरक्षा में लगे अफगा‍न सुरक्षा बलों की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत चाहता है कि अफगानिस्‍तान आगे बढ़े तरक्‍की करे और यहां के लोग खुश रहें।
    • पीएम मोदी ने इस दौरान हेरात के सूफी कवि जामी का जिक्र भी किया। उन्‍होंने कहा कि जामी ने कहा, 'जो भी होगा वह हमेशा ताजगी और खुशी के लिए होगा। साथ ही उससे एक नई दोस्‍ती भी शुरू होगी।'
    • पीएम मोदी ने इसके साथ ही अफगानिस्‍तान के लोगों को रमजान के पवित्र माह की मुबारकबाद भी दी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+