इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को बड़ा झटका, मलेशिया सरकार रद्द करेगी नागरिकता, बताया देश के लिए खतरा
इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को बड़ा झटका, मलेशिया सरकार रद्द करेगी नागरिकता, बताया देश के लिए खतरा
नई दिल्ली। इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक को बड़ा झटका लगा है। मलेशिया सरकार ने जाकिर नाइक को देश के लिए खतरा बताया है। मलेशि या के प्रधानमंत्री डॉ मातहिर मोहम्मद ने संकेत दिए हैं कि जाकिर नाइक की नागरिकता खत्म की जा सकती है।

मातहिर मोहम्मद ने कहा कि अगर नाइक दोषी पाए जाते हैं तो मलेशिया में उनकी स्थाई नागरिकता वापस ले ली जाएगी। मलेशियाई मीडिया के मुताबिक अगर ये साबित होता है तो नाइक के कामों से देश को खतरा पहुंच रहा है और देशवासियों को नुकसान हो रहा है तो उनकी स्थाई नागरिकता वापस ले ली जाएगी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
गौरतलब है कि विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक के एक इस्लामिक कार्यक्रम में संबोधन को लेकर मलेशिया की पुलिस ने रोक लगा दी है। वहीं जाकिर नाइक की ओर से की गई 'विवादित टिप्पणी' को लेकर उसे पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। जाकिर नाइक ने हिन्दुओं को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद उसे समन जारी कर पेश होने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications