इमरान खान 18 अगस्त को लेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता इमरान खान 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीटीआई के सीनेटर फैसल जावेद ने शुक्रवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। पीटीआई 25 जुलाई को हुए पाकिस्तान के आम चुनाव में नेशनल असेंबली की 116 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पीटीआई की संसदीय कमेटी ने सोमवार को इमरान को संसदीय दल का नेता और पीएम पद के लिए नामित किया है।

कपिल, सिद्धू, गावस्कर को बुलावा

कपिल, सिद्धू, गावस्कर को बुलावा

सीनेटर फैसल जावेद ने बताया है कि इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील गावस्कर को भी दावतनामा दिया गया है। माना जा रहा है कि ये भारतीय क्रिकेटर इमरान की शपथ में जा सकते हैं।

पाक राष्ट्रपति ने आगे बढ़ाया विदेश दौरा

पाक राष्ट्रपति ने आगे बढ़ाया विदेश दौरा

पाक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 13 अगस्त को नेशनल असेंबली का एक सत्र बुलाया है। ममनून हुसैन ने इमरान के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए स्कॉटलैंड की 16 से 19 अगस्त तक की अपनी यात्रा टाल दिया है। अब वह शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्कॉटलैंड जाएंगे।

शपथ ग्रहण की आ चुकी कई तारीखें

शपथ ग्रहण की आ चुकी कई तारीखें

इससे पहले खबरें थीं कि पीटीआई चीफ इमरान खान 11 अगस्‍त को शपथ लेने वाले थे। इसके बाद पाकिस्‍तान मीडिया में रिपोर्ट्स आईं कि शपथ ग्रहण समारोह 14, 16 या 17 अगस्‍त को हो सकता है। अब 18 अगस्त को वो शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+