कौन है वो Plumber? TV देख सुरक्षित लैंड कराई Flydubai फ्लाइट, बचाई 180 जानें, नेतन्याहू बोले- ‘आप हीरो हैं’

Flydubai Flight FZ 1073 Passengers Rescue Story: 30 सितंबर 2026...दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट के अंदर एक को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। लेकिन विमान में मौजूद कुछ यात्रियों की सूझबूझ और साहस ने 180 लोगों की जान बचाने में मदद की। इस पूरी घटना में पेशे से प्लंबर यानिव हायून, दंत चिकित्सक डॉ. शोता मुसायेव और ड्यूटी से बाहर मौजूद पायलट की भूमिका सामने आई है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यानिव हायून से मुलाकात कर उनके साहस की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया।

आखिर कौन हैं ये लोग, जिन्होंने आसमान में मौत से जूझ रहे विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई? कैसे एक प्लंबर ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर पायलट को काबू किया? और किस तरह गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट ने आखिरी वक्त में कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों को अंदर पहुंचने का मौका दिया? आइए समझते हैं पूरी कहानी....

plumber-yaniv-hayoun-flydubai-flight-safe

पहले समझिए, फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था?

30 सितंबर 2026 को सुबह दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच विवाद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमानी नागरिक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान विमान तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा। बताया गया कि महज 30 सेकंड से भी कम समय में विमान करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया। कॉकपिट का दरवाजा बंद था और अंदर घायल कैप्टन के साथ हमलावर मौजूद था। विमान में सवार यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि किसी तरह कॉकपिट तक पहुंचा जाए और विमान को संभाला जाए। इसी दौरान यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और कॉकपिट की तरफ बढ़े।

Who Is Yaniv Hayoun: पेशे से प्लंबर, लेकिन संकट में संभाली कमान

इस घटना में सबसे ज्यादा चर्चा इजराइली नागरिक यानिव हायून की हो रही है। पेशे से प्लंबर यानिव उस वक्त विमान में यात्री के तौर पर मौजूद थे। यानिव ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बताया कि उन्होंने कॉकपिट से चीखने की आवाज सुनी थी। इसके बाद वह एक अन्य यात्री के साथ कॉकपिट की ओर पहुंचे। शुरुआत में उन्हें दरवाजा खोलने में परेशानी हुई। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। अंदर पहुंचने पर यानिव ने देखा कि एक कैप्टन फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था, जबकि दूसरा हमलावर पायलट कंट्रोल पैनल के बीच मौजूद था।

यानिव के मुताबिक, हमलावर पायलट कंट्रोल पैनल से छेड़छाड़ करने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उन्होंने हमलावर की गर्दन पकड़ी और उसे पीछे की तरफ खींचकर कॉकपिट से बाहर किया। उन्होंने दूसरे यात्रियों को भी मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद तीन यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया। बताया गया कि हमलावर के हाथ बांधने के लिए हेडफोन की तारों का इस्तेमाल किया गया। उसे काबू करने में करीब 20 से 25 मिनट लगे।

TV Show देखकर सीखा था विमान के कंट्रोल का तरीका

इस घटना का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि यानिव को विमान उड़ाने की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं मिली थी। यानिव के मुताबिक, उन्होंने एक टीवी शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में कुछ जानकारी हासिल की थी। हमलावर को काबू करने के बाद उन्होंने कंट्रोल स्टिक पकड़कर पीछे खींची, ताकि विमान को ऊपर उठाने में मदद मिल सके। हालांकि, बाद में विमान का नियंत्रण चालक दल के अन्य सदस्यों और राहत पायलटों ने संभाला। घटना के बाद यानिव खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचे। नेतन्याहू ने उनके साहस की सराहना की।

Who Is Dr Shota Musaev: डेंटिस्ट ने घायल पायलट की बचाई जान

इस बचाव अभियान में डॉ. शोता मुसायेव की भूमिका भी अहम रही। पेशे से दंत चिकित्सक मुसायेव भी उसी फ्लाइट में सफर कर रहे थे। कॉकपिट में हमले की जानकारी मिलने के बाद वह मदद के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि हमलावर पायलट घायल कैप्टन स्मित मच्छर के ऊपर था और उन पर हमला कर रहा था। डॉ. मुसायेव ने बताया कि स्मित के सिर और हाथों पर गहरे घाव थे। उनका काफी खून बह चुका था और उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ और देर हो जाती तो स्मित की जान जा सकती थी। मुसायेव ने घायल पायलट की मदद करने के साथ-साथ हमलावर को काबू करने में भी भूमिका निभाई। उन्होंने हेडफोन के तारों और प्लास्टिक की जिप-टाई की मदद से हमलावर को बांधने में सहायता की।

ऑफ-ड्यूटी पायलट: आपात स्थिति में संभाला विमान

विमान में कुछ ऐसे पायलट भी मौजूद थे, जो उस समय ड्यूटी पर नहीं थे। वे यात्री के रूप में सफर कर रहे थे। एक यात्री अल्मोग इटली के मुताबिक, विमान में दो राहत पायलट मौजूद थे। इनमें से एक ब्रिटिश पायलट था। उन्होंने बताया कि कॉकपिट में पहुंचने के बाद ऑफ-ड्यूटी पायलट ने विमान को ऊपर उठाने और स्थिर करने में मदद की।

कैप्टन स्मित मच्छर: गंभीर चोटों के बावजूद नहीं छोड़ी हिम्मत

इस पूरी घटना के केंद्र में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर भी रहे। मुंबई में जन्मे स्मित पर उनके साथी पायलट ने चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इससे बाहर मौजूद यात्रियों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

भारत-इजराइली PM ने जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके साहस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे और चोटों के बावजूद स्मित ने अदम्य साहस दिखाया और दूसरों की जान बचाने का संकल्प बनाए रखा। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चाकू से घायल होने के बावजूद स्मित ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की।

अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छर की हालत?

हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छर को सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, उनका ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि वे स्मित की पत्नी और उनके सात और दो साल के बच्चों के संपर्क में हैं। स्मित ने न्यूजीलैंड की मेनलैंड एयर में 2008 और 2009 के दौरान करीब 18 महीने का प्रशिक्षण लिया था। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप कीन ने भी उनके साहस और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि विमान में किसी गंभीर आपात स्थिति के दौरान पायलटों का प्रशिक्षण, चालक दल की भूमिका और यात्रियों की सूझबूझ कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+