अब ‘Playboy’ ने भी मिया खलीफा को निकाला, एडल्ट स्टार ने कहा- यहूदियों के साथ काम करना मेरी गलती
इजराइल-हमास संघर्ष के बीच एडल्ट स्टार मिया खलीफा द्वारा फिलिस्तीन के साथ एकजुटता को लेकर किया गया ट्वीट महंगा पड़ा है। इजराइल के खिलाफ दिए गए बयान के बाद रेड लाइट हॉलैंड के बाद अब प्लेबॉय ने भी मिया खलीफा से किनारा कर लिया है।
एडल्ट पत्रिका प्लेबॉय ने मिया खलीफा से न सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया है बल्कि उनका चैनल भी ऐप से डिलीट कर दिया है। पत्रिका ने एक बयान में खलीफा की टिप्पणियों को "घृणित और निंदनीय" बताया है। प्लेबॉय ने विशेषकर इजराइल पर हमास के हमलों के उनके जश्न की निंदा की है।

इससे पहले ट्विटर पर एक पोस्ट में मिया ने कहा था, 'अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।'
'प्लेबॉय' ने एक मेल में कहा कि "हम आज आपको मिया खलीफा के साथ 'प्लेबॉय' के रिश्ते को खत्म करने के अपने फैसले के बारे में बताने के लिए लिख रहे हैं, जिसमें हमारे क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर मिया के 'प्लेबॉय' चैनल को हटाना भी शामिल है।"
इसमें आगे कहा गया है कि "पिछले कुछ दिनों में, मिया ने इजराइल पर हमास के हमलों और निर्दोष लोगों और बच्चों की हत्या का जश्न मनाते हुए घिनौनी और निंदनीय टिप्पणियां की हैं।"
प्लेब्वॉय ने कहा कि हम स्वतंत्र अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन नफरती भाषण को बर्दाश्त न करने की हमारी पॉलिसी है। हम उम्मीद करते हैं कि मिया यह समझेगी कि उसके शब्दों और कामों के क्या नतीजे होंगे।"
आपको बता दें कि मिया खलीफा को सिर्फ 'प्लेबॉय' से ही नहीं निकाला गया है। बल्कि इससे पहले रेड लाइट हॉलैंड और कनाडाई ब्रॉडकास्टर और रेडियो होस्ट टॉड शापिरो ने भी एडल्ट स्टार को नौकरी से निकाल दिया था।
शापिरो ने 'X' पर पोस्ट किया, "यह बहुत ही भयावह ट्वीट है मिया खलीफा। खुद को तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया समझें। बिल्कुल घिनौना, नफर से परे। कृपया खुद को बेहतर करें और एक बेहतर इंसान बनें। यह तथ्य कि आप मौत, बलात्कार, मारपीट और बंधक बनाने को नज़रअंदाज कर रहे हैं, वास्तव में घिनौना है। कोई भी लफ्ज आपकी अज्ञानता को बयां नहीं कर सकता।"
नौकरी से निकाले जाने के बाद बगैर किसी का नाम लिए मिया ने शाप्रियो के जवाब में ट्वीट किया, "मैं कहूंगी कि फिलिस्तीन का समर्थन कर के मैंने कमाई के कई मौके खो दिए हैं। हालांकि, मैं खुद पर अधिक नाराज हूं क्योंकि मैंने कभी इस पर गौर किया ही नहीं कि मैं यहूदियों के साथ काम कर रही हूं।"












Click it and Unblock the Notifications