फ्रांस से 303 यात्री वाले विमान को मिली जाने की इजाजत, मानव तस्करी के आरोपों पर 3 दिनों से रोकी गई थी फ्लाइट
France Airport: फ्रांस के एक एयरपोर्ट पर 3 दिनों से रोके गए विमान को अब जाने की इजाजत मिल गई है। दुबई से निकारागुआ जा रहे प्लेन को फ्रांस में शुक्रवार रात को रोका गया था। विमान में कुल 303 यात्री सवार हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीय हैं।
दरअसल, मानव तस्करी के शक में विमान में सवार सभी लोगों को हिरासत में रखा गया। रोमानियाई चार्टर कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की फ्लाइट गुरुवार को दुबई से रवाना हुई थी, जो कि निकारागुआ की ओर जा रही थी।

विमान को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया था। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक सभी यात्रियों को सोमवार, 25 दिसंबर को प्रस्थान के लिए मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि हालांकि न्यायाधीशों के पास हिरासत की अवधि बढ़ाने का अधिकार है। बता दें कि विमान ईंधन भरने के लिए वैट्री एयरपोर्ट पर उतरा गया था। मार्ने प्रीफेक्ट के कार्यालय ने एक ई-मेल बयान में कहा कि तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विमान को वहीं रोक लिया।
एएफपी ने आगे बताया कि यात्रियों से उनकी यात्रा की "शर्तों और उद्देश्यों" को सत्यापित करने के लिए रविवार को चार न्यायाधीशों द्वारा पूछताछ की गई। अभियोजकों के अनुसार 303 यात्रियों में 11 अकेले नाबालिग शामिल हैं।
अभियोजकों के हवाले से कहा गया है कि दो यात्रियों को यह पता लगाने के लिए हिरासत में लिया गया था कि क्या वे "इस परिवहन में अन्य लोगों से अलग थे, और किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से थे"।
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 10 भारतीय यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन किया है। वहीं, छह नाबालिगों ने भी शरण के लिए आवेदन करने में रुचि व्यक्त की है। बता दें कि पेरिस अभियोजक ने कहा था कि विमान रोके जाने की यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के बाद हुई कि विमान में सवार कुछ यात्री "मानव तस्करी के शिकार" थे। जिसके बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई।












Click it and Unblock the Notifications