नेपाल विमान हादसा: जिंदा बचे यात्री ने बताया, कैसे जहाज लड़खाने लगा था

काठमांडू। यूएस-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान सोमवार को नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। बोम्बार्डियर डैश 8 क्यू-400 विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। काठमांडो पोस्ट ने टीआईए प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर के हवाले से बताया कि विमान उतरते समय रनवे पर लड़खड़ा गया और इसमें आग लग गई तथा यह हवाईअड्डे के पास एक फुटबॉल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल विमान हादसा: जिंदा बचे यात्री ने बताया, कैसे जहाज लड़खाने लगा था

इस हादसे में बचाए गए एक यात्री ने बताया कि हादसे से पहले ऐसा लग गया था क्‍योंकि लैंड होते ही विमान अजीब तरीके से लहराने लगी थी। यात्री का नाम बसंत बोहरा है जो ट्रेनिंग के लिए बांग्‍लादेश गए थे। बोहरा ने बताया कि ढाका से विमान उड़ने के 40 मिनट बाद विमान लैंड को तैयार था। उसी दौरान विमान में एक तेज धमाके की आवाज आई और आग लग गई। बोहरा ने बताया कि वो भगवान का शुक्रगुजार करते हैं कि उनकी जान बच गई। आपको बता दें कि बोहरा का इलाज नोरविक इंटरनेशन अस्‍पताल में चल रहा है जो एयरपोर्ट के करीब ही है। इस अस्‍पताल में उन सभी यात्रियों को लाया गया है जो इस हादसे में जख्‍मी हुए हैं।

जान लीजिए क्‍या हुआ था

विमान, यूबीजी211, ढाका (बांग्लादेश) से काठमांडू आ रहा था। विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और यह अपराह्न दो बजकर 20 मिनट (स्थानीय समय) पर हवाई अड्डे पर उतरा। फुटबाल मैदान से काले धुएं की लपटें उठती हुई देखी जा सकती थी. हिमालयन टाइम्स ने हवाई अड्डे के एक अधिकारी के हवाले से बताया, ''विमान रनवे पर फिसल गया और उसमें तुरन्त आग लग गई।''

अधिकारियों ने हालांकि बताया कि दुर्घटना का कारण तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकता है। 'काठमांडू पोस्ट' ने नेपाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक संजीव गौतम के हवाले से बताया, ''विमान को रनवे के दक्षिण की ओर उतरने की अनुमति दी गई थी लेकिन यह उत्तर की ओर उतरा।'' उन्होंने बताया कि रनवे पर उतरने के प्रयास में विमान ने संतुलन खो दिया।

गौतम ने कहा, ''हम इस असमान्य लैंडिंग के पीछे कारण का पता लगा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+