चीन ने भारतीय सेना को दी धमकी- संयम खत्म हो रहा, पीछे हट जाओ
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के चलते एक बार फिर से चीनी सेना ने भारत को धमकी दी है। चीन की सेना ने कहा है कि संयम की सीमा खत्म हो रही है, अब भारत को तुरंत पीछे हट जाना चाहिए। पीपल्स लिबरेशन आर्मी की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि चीन की सेना अपनी सीमा की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Recommended Video


यह बयान चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता और पीएलए के कर्नल रेन गुओकियांग ने जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने इस मामले पर कूटनीतिक हल का रास्ता अपनाया है, लेकिन इसकी भी एक सीमा है और संयम खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा है कि भारत को अपने मन से यह ख्याल निकाल देना चाहिए कि देर करने से डोकलाम समस्या का हल हो जाएगा।
भारत को धमकाते हुए चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन की जमीन को कोई देश नहीं ले सकता है। चीन की सेना अपनी जमीन की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है। आपको बता दें कि सिक्किम सेक्टर के पास भारत-चीन-भूटान के बीच ट्राईजंक्शन पर उन दिनों तनाव बना हुआ है। इसी के चलते डोकलाम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं और चीन की तरफ से भारत को लगातार धमकी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications