Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के ओहायो में भीषण ट्रेन हादसा, ट्रेन के डिब्बों लगी भयानक आग, खाली कराया जा रहा इलाका

ओहियो के आपातकालीन विभाग के कर्मचारी हादसे वाले स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।

Ohio Train derailment: अमेरिका के ओहियो और पेंसिल्वेनिया की सीमा के पास भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे इलाके में भीषण आग लग गई है। पिट्सबर्ग के उत्तर-पश्चिम में स्थित पूर्वी फिलिस्तीन नाम की शहर के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेन के कई डिब्बे पूरी तरह से जल गये हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के डिब्बों में आग लगते और पूरे क्षेत्र में धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है।

Ohio Train derailment

इलाके से निकाले जा रहे हैं लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ओहियो के आपातकालीन विभाग के कर्मचारी हादसे वाले स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। वहीं, अभी तक साफ नहीं हो पाया है, कि ट्रेन हादसे में कितने लोगों की जान गई है, या फिर कितने लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी फिलिस्तीन पुलिस विभाग ने अभी तक हताहतों की संख्या को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। नॉरफ़ॉक सदर्न कॉर्प फ्रेट रेलमार्ग के प्रवक्ता ने कहा, कि वो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से काम कर रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक फौरन मदद पहुंचाया जा सके और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक ये भी नहीं बताया है, कि ट्रेन में कितने लोग सवार थे, ट्रेन हादसे के पीछे क्या वजह है या फिर ट्रेन में आग क्यों लगी है?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+