पिच ब्लैक युद्धाभ्यास 2018: एयरक्राफ्ट से गिराया गया फ्यूल टैंक, सनसनी

पिच ब्लैक युद्धाभ्यास 2018: एयरक्राफ्ट से भारी सामान गिरने से सनसनी

डर्विन। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में चल रह ऑपरेशन पिच ब्लैक-2018 में16 देशों की सेनाएं युद्धाभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास के दौरान सोमवार को डर्विन में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बड़ी सी वस्तु आसमान से गिरती दिखी। ऑपरेशन शुरू होने के कुछ घंटे बाद आसमान से ये बड़ी सी संदिग्ध वस्तु गिरती दिखी तो एक डर का माहौल पैदा हो गया। डर्विन के ऊपर से एयरक्राफ्ट उड़ाए जा रहे हैं। चश्मदीदों का कहना है कि कुछ बड़ा सा काला सा सामान हवा में तैरता देखा गया।

Pitch Black 2018 Jet malfunctions drops a mysterious object creates panic

रक्षा क्षेत्र के प्रवक्ता ने बाद में बताया कि एक एयरक्राफ्ट में हवा में रहते हुए गड़बड़ आ गई थी, जिसके बाद उसे अपना ईंधन का टैंक डंप करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ये एयरक्राफ्ट पिच ब्लैक अभ्यास में शामिल था और इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि पायलट एयरक्राफ्ट को डर्विन के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स बेस पर सुरक्षित आने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि ये कोई सामान्य घटना नहीं थी और इस मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी भी ऑस्ट्रेलिया के डारविन शहर में है और रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के साथ ऑपरेशन पिच ब्लैक के तहत सैन्य अभ्यास कर रही है। 16 देशों के युद्धाभ्यास 'पिच ब्लैक-2018' की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। ये युद्धाभ्यास 27 जुलाई से 17 अगस्त तक चलेगा।

इस अभ्यास में भारत अपना लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआइ के अलावा हक्र्यूलस और ग्लोब मास्टर विमानों को भी उतार रहा है। इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाईलैंड की वायुसेना शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+