उड़ान के वक्त सो गया पायलट, गलत जगह पहुंच गई फ्लाइट

नई दिल्ली। कई बार आप मेट्रो या ट्रेन में सफर के दौरान सोए रह जाते हैं और आपका स्टेशन पीछे छूट जाता है। ऐसी स्थिति में आप अगले स्टेशन पर उतर जाते हैं, लेकिन जरा सोचिए क्या हो अगर फ्लाइट का पायलट विमान उड़ते-उड़ाते सो जाए। हैरान मत होइए सच में ऐसा हुआ है, जहां विमान उड़ाते-उड़ाते फ्लाइट का पायलट सो गया और विमान कहीं और पहुंच गई।

 Pilot falls asleep on plane, misses destination

ऑस्ट्रेलिया में ये अनोखा मामला सामने आया, जहां विमान को उड़ाते वक्त पायलट सो गया। पायलट की नींद इतनी गहरी थी कि वो लैंडिंग करना भी भूल गया और कहीं और पहुंच गया। 50 किमी दूर जाने के बाद उसकी नींद खुली। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को विमान तस्मानिया के किंग आइलैंड से डेवनपोर्ट जा रहा था। पाइपर PA31 के इस विमान में सिंगल पायलट विमान उड़ा रहा था। उड़ान के दौरान उसे नींद आ गई। नींद की वजह से पायलट कहीं और चला गया।

किंग आइलैंड का ये विमान 50 किमी दूर चला गया तब पायलट की नींद खुली। मामला सामने आने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया परिवहन सुरक्षा ब्यूरो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि पायलट का लाइसेंस रिन्यू करने से पहले अब फिर से उसकी पूरी जांच कर टेस्ट लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+