हेरात में पीएम मोदी ने किया सुरक्षाकर्मियों के जज्‍बे को सलाम,तस्वीरें

हेरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अफगानिस्‍तान के हेरात प्रांत में भारत की मदद से बने सलमा बांध का उद्घाटन किया।

सलमा डैम से जुड़ी खास बातें

  • सलमा डैम वेस्टर्न हेरात की चिश्त-ए-शरीफ नदी पर बना है।
  • इस डैम से 75,000 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
  • साथ ही डैम से 42 मेगावॉट बिजली भी का उत्‍पादन भी होगा।
  • सलमा डैम 551 मीटर लंबा, 107 मीटर ऊंचा और 500 मीटर चौड़ा है।
  • 1976 में यह डैम सिविल वॉल में पूरी तरह से तबाह हो गया था।
  • इसे फिर से बनाने का फैसला जनवरी 2006 में लिया गया था।
  • डैम का निर्माण एक वर्ष पहले ही हो गया था।
  • पिछले वर्ष जुलाई में इसके गेट बंद कर दिए गए।
  • 20 किलोमीटर लंबे इस डैम को भरने में एक वर्ष लगा।
  • पढ़ें-अफगानिस्‍तान में पीएम मोदी ने फिर किया पाक पर वार

हेरात में मिले युवाओं से

पीएम मोदी ने इसके बाद हेरात में अफगानिस्‍तान के लोगों के साथ न सिर्फ फोटोग्राफ खिचवाईं बल्कि यहां के लोगों भारत और अफगानिस्‍तान के संबंधों के बारे में भी बताया। पीएम मोदी ने हेरात में अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ घनी के साथ युवाओं के साथ काफी देर तक बातचीत की।

भारतीय दूतावास का दौरा

पीएम मोदी इसके बाद हेरात स्थित भारतीय कांसुलेट भी गए। पीएम ने यहां पर उन सुरक्षा‍कर्मियों से मुलाकात की जो हर पल दूतावास की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। पीएम मोदी ने इन सुरक्षाकर्मियों को भारत और अफगानिस्‍तान की दोस्‍ती की सफलता की बड़ी वजह बताया। पीएम ने काफी समय इनके साथ बिताया और कई मुद्दों पर इनसे बातचीत की।

-
-
-
-
Pics PM Modi visits Indian consulate in Herat Afghanistan

Pics PM Modi visits Indian consulate in Herat Afghanistan

-
-
-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+