रूसी Covid वैक्सीन का फिलीपींस में होगा ह्यूमन ट्रायल, राष्ट्रपति ने कहा- हमें पुतिन पर पूरा भरोसा
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है। जिसको रोकने के लिए दुनिया में 100 से ज्यादा जगहों पर कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि उनके देश ने कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली है। उनके इस दावे पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि रूस ने वैक्सीन का ट्रायल सही ढ़ंग से नहीं किया है। इसके बाद अब रूस ने फिलीपींस को वैक्सीन देने की पेशकश की है।

Recommended Video
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने रूस की वैक्सीन पर भरोसा जताया है। साथ ही उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उनके मुताबिक वो खुद ह्यूमन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक हैं। वहीं फिलीपींस में रूस के राजदूत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो या तो फिलीपींस को खुद ही वैक्सीन प्रदान करेंगे या फिर वहां किसी कंपनी से उत्पादन करवाएंगे। उनके मुताबिक रूस अपने फिलीपीन भागीदारों के साथ आवश्यक निवेश करने के लिए तैयार है। इसके अलावा वो टेक्नोलॉजी के भी आदान-प्रदान को राजी हैं।
वहीं एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने कहा कि मैं राष्ट्रपति पुतिन को बताऊंगा कि मुझे COVID का मुकाबला करने में रूस के शोध पर बहुत भरोसा है। इसके साथ ही मुझे विश्वास है कि आपने जो वैक्सीन का उत्पादन किया है वह वास्तव में मानवता के लिए अच्छी पहल है। आपको बता दें कि फिलीपींस में 1.48 लाख मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2426 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications