फिलीपींस के राष्ट्रपति ने नागरिकों को दी धमकी, वैक्सीन लगाओ या भारत चले जाओ
मनीला, जून 23; अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने इस कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने रिकार्डेड संबोधन में नागरिकों से कहा कि आपके पास विकल्प मौजूद है- या तो आप वैक्सीन लगवा लीजिए या फिर मैं आपको जेल भेजूं, अगर फिर भी कोई वैक्सीन नहीं लगवाना चाहता तो देश छोड़कर भारत या अमेरिका जा सकता है।

रोड्रिगो दुतेर्ते ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे गलत मत समझिए। इस देश में एक संकट का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय आपातकाल है। यदि आप टीकाकरण नहीं करवाना चाहते हैं, तो मैं आपको गिरफ्तार करवा दूंगा। और मैं आपके पिछवाड़े में टीका लगा दूंगा। तुम कीड़े हो। हम पहले से ही पीड़ित हैं और आप बोझ बढ़ा रहे हैं। तो आप सभी फिलिपिनो सुन रहे हैं, सावधान रहें।
दुतर्ते ने जनता को धमकी देते हुए कहा कि उन्हें जबरदस्ती ताकत इस्तेमाल करने पर मजबूर न किया जाए।उन्होंने कहा, अगर आप वैक्सीन नहीं लेना चाहते, तो फिलीपींस छोड़ दें। चाहे तो भारत चले जाएं या अमेरिका में कहीं। लेकिन जब तक आप यहां हैं और एक ऐसे इंसान हैं, जो वायरस फैला सकता है, तो खुद को टीका लगवना लें। इससे पहले दुतर्ते ने कहा था कि, वह 'उन मूर्खों' की वजह से उत्तेजित हो रहे हैं जो कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि ऐसे लोगों को वह सूअर को लगने वाली वैक्सीन लगवा देंगे।
इससे पहले भी फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गोली मार देने का ऐलान किया था। इसके बाद देश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों को गोली मार देने की कथित घटना सामने आई थी। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिका को धमकी भी दी थी कि अगर कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं दी, तो वह सैन्य समझौता रद्द कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications