तुर्की में तबाही मचाने के बाद फिलीपींस में भी डोली धरती, भूकंप के झटकों के बाद सड़कों पर भागे लोग
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से अभी तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी मलबों में हजारों लोगों के फंसे होने की संभावना है।

Philippines Earthquake: तुर्की और सीरिया में पिछले दिनों आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है और कम से कम 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी हजारों और लोगों के मौत होने की आशंका है। वहीं, तुर्की में आए भूकंप के बाद दुनिया के अलग अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और अब फिलीपींस में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं, जिसने लोगों को बुरी तरह से डरा दिया है।

फिलीपींस में भूकंप के झटके
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, गुरुवार को मध्य फिलीपींस के मसबाते क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया है, कि भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। यूएसजीएस ने कहा है, कि भूकंप का केंद्र मसबाते के उसोन नगर पालिका के मिआगा के पास स्थिति गांव से 11 किलोमीटर (सात मील) दूर था। स्थानीय समय के मुताबिक, रात 2:00 बजे के बाद शक्तिशाली भूकंप के झटके आने के बाद लोग दहशत में आए गये और अनहोनी की आशंका से लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गये। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोग रात भर अपने घरों के बाहर रहे और तुर्की की त्रासदी उनके जेहन में लगातार खौफ पैदा कर रही थी, लिहाजा उन्होंने रात में अपने घर जाने के बजाए सड़कों पर ही रात गुजारी। आपको बता दें, कि तुर्की में भी सुबह होने से पहले भूकंप आई थी, जिसकी वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है।

भूकंप के बाद स्कूलें बंद
रिपोर्ट में कहा गया है, कि मध्य फिलीपींस में "लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं", जिसकी वजह से मसबाते शिक्षा विभाग ने कथित तौर पर गुरुवार के लिए कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। मसबाते प्रांत के पुलिस प्रमुख रोली अल्बाना ने एएफपी को बताया, कि "भूकंप का यह झटका थोड़ा मजबूत था।" उन्होंने कहा, कि "मैं सो रहा था और भूकंप आने के बाद हम हिल गए और डर के मारे जाग गए।" वहीं, अल्बाना ने कहा, कि पुलिस ने भूकंप के किसी भी प्रभाव की सूचना नहीं दी है। उसोन पुलिस प्रमुख कैप्टन रेडेन टोलेडो ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, कि कुछ निवासी अपने घरों से बाहर निगल गए हैं। टोलेडो ने कहा, "यहां तक कि मैं संभावित झटकों के कारण बाहर चला गया था।"
Recommended Video


भूकंप के बाद ऑफ्टर शॉक
वहीं, दिमासांग नगर पालिका के एक आपदा अधिकारी ग्रेगोरियो एडिग ने कहा, कि उन्होंने भूकंप के लगभग एक घंटे बाद एक मजबूत आफ्टरशॉक महसूस किया। लेकिन इलाके में इमारतों और अन्य संरचनाओं को नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, अधिकारी एडिग ने कहा, कि "हम हर गांव के स्कूलों का दौरा करेंगे और स्कूल भवनों की जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे, कि सही इमारतों में ही क्लास चले।" आपको बता दें, कि फिलीपींस में भी भूकंप का आना एक सामान्य घटना की तरह है, क्योंकि ये भी इंडोनेशिया के साथ प्रशांत क्षेत्र के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। फिलीपींस भी अकसर भूकंप के तेज झटकों और ज्वालामुखी फटने की घटना को रिपोर्ट करता रहता है। आपको बता दें, कि रिंक ऑफ फायर, तीव्र भूकंपीय और साथ ही ज्वालामुखीय गतिविधि का एक आर्क है, जो जापान से दक्षिणपूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है। (सभी तस्वीरें फिलीपींस में आए 2020 और 2022 के भूकंपों की)












Click it and Unblock the Notifications