फिलीपींसः स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराते हुए बेहोश होकर गिर पड़े रक्षा सचिव
फिलीपींस फिलीपींस के रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहोश हो गए। ध्वजारोहण समारोह के दौरान वह झंडा फहराने के दौरान अचानक बेहोश हो कर गिर गए।
मनीला, 12 जूनः फिलीपींस फिलीपींस के रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहोश हो गए। ध्वजारोहण समारोह के दौरान वह झंडा फहराने के दौरान अचानक बेहोश हो कर गिर गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रक्षा विभाग के हवाले से उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

चिकित्सकों ने दी आराम करने की सलाह
लोरेंजाना ने कहा, "हाल में ही लगातार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गतिविधियों की थकान ने मुझ पर भारी असर डाला है। आज सुबह तापमान बेहद गर्म था। सूरज आग बरसा रहा था। मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी और अचानक ही मेरे आंखों के आगे अंधेरा छा गया। हालांकि अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।" रक्षा प्रवक्ता आर्सेनियो एंडोलोंग के मुताबिक लोरेंजाना फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं। फिलहाल चिकिक्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
सिंगापुर से आए थे रक्षा सचिव
समाचार एजेंसी के मुताबिक लोरेंजाना 19 वीं शांगरी ला वार्ता में भाग लेने और अपने समकक्षों के साथ बैठक करने के बाद रविवार सुबह सिंगापुर पहुंचे। वह मनीला एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे समारोह में चले गए थे। बता दें कि 12 जून को फिलीपींस में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1898 में फिलीपींस को स्पेन से आजादी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications