श्रीलंका में महीनों बाद पब्लिक को बहुत बड़ी राहत, पेट्रोल की कीमत में 40 रुपये कटौती

कोलंबो, 02 अक्टूबरः कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन जंग के कारण दुनियाभर में अर्थव्यवस्था की स्थिति डगमगाई हुई है। भारत समेत लगभग सभी देश जो पेट्रोल-डीजल आयात करते हैं वहां इनके दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच श्रीलंका में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एक झटके में पेट्रोल की कीमत बेहद कम कर दी है। बेहद खराब स्थिति का सामना कर रहे देश में सरकार की ओर से अचानक की गई इस घोषणा के बाद लोग लोगों ने राहत की सांस ली है।

40 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

40 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 40 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। ऊर्जा मंत्री कंचन विजयशेखर ने पेट्रोल की कीमत में कटौती का ऐलान करते हुए कहा कि देश में अब पेट्रोल की नई कीमत 410 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले पेट्रोल 450 श्रीलंकाई रुपये के भाव पर बिक रहा था। वहीं, जून महीने में यह 470 श्रीलंकाई रुपये तक पहुंच गया था।

डीजल हुआ अब पेट्रोल से महंगा

डीजल हुआ अब पेट्रोल से महंगा

श्रीलंका सरकार के इस फैसले के बाद वहां पर काम कर रही भारतीय कंपनी लंका इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भी कहा है कि वह सरकारी मूल्य स्तर के अनुरूप पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने जा रही है। वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद से देश में पहली बार डीजल, पेट्रोल से अधिक महंगा हो गया है। श्रीलंका में डीजल की कीमत अभी 430 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

आम लोगों ने ली राहत की सांस

आम लोगों ने ली राहत की सांस

सरकार के इस फैसले से आम लोगों ने तो महंगाई से राहत की सांस ली है लेकिन कारोबारियों के चेहरे अब भी लटके हुए हैं। डीजल के दाम कम न होने से व्यवसायियों को परिवहन और मशीनों को चलाना काफी महंगा पड़ रहा है। इस कारण वे पहले की तरह काम-धंधे शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बतादें कि सार्वजनिक परिवहन के लिए डीजल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। वहीं, एक से दूसरे इलाके में व्यापारियों के सामान ले जाने के लिए जिन गाड़ियों का इस्तेमाल होता है उनमें भी डीजल की खपत अधिक है।

महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं

महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं

कोरोना महामारी के बाद चौपट हुई श्रीलंका की अर्थव्यवस्था नई सरकार बनने के बाद भी पटरी पर नहीं लौट पा रही है। महंगाई अपने चरम पर है और सितंबर में मुद्रास्फीति, अगस्त में दर्ज 64.3% से बढ़कर 69.8% पहुंच चुकी है। डीजल के दाम में कटौती होने की स्थिति में महंगाई पर राहत की उम्मीद की जा सकती थी। हालांकि, श्रीलंका की सरकार ने सिर्फ पेट्रोल के दाम पर राहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+